अतुल सुभाष केस में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Atul Subhash Suicide Case: 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद उनकी पत्नी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार,उनकी पत्नी और उनके परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया था।

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु के 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद अब बेंगलुरु पुलिस ने अतुल की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसे गुरुग्राम से उसकी मां और भाई के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्हें बेंगलुरु ले जाया गया और अदालत में पेश किया गया। शिवकुमार, डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन, बेंगलुरु (कर्नाटक) ने कहा कि आरोपी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद उनकी पत्नी और उनके परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया था।

Atul Subhash Suicide Case

बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार ने दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें, अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो क्लिप छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि जौनपुर फैमिली कोर्ट में तलाक, गुजारा भत्ता और बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे मुकदमे के दौरान उसकी पत्नी निकिता, उसकी मां निशा, उसके भाई अनुराग और चाचा सुशील सिंघानिया ने उसे परेशान किया है। बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की थी। एफआईआर के जवाब में आरोपी ने शुक्रवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की। इस याचिका पर इस सप्ताह के अंत में सुनवाई हो सकती है।

End of Feed