महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमला, कार पर पत्थरबाजी; सिर पर गहरी चोट

एनसीपी शरद पावर गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमला कर दिया गया, जिससे अनिल देशमुख जख्मी हुए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी हैं। लेकिन, सोमवार की शाम एनसीपी शरद पावर गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमला कर दिया गया, जिससे अनिल देशमुख जख्मी हुए हैं। काटोल में उनकी कार पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की, जिसके बाद उनके सिर पर गहरी चोट नजर आ रही। सामने आये वीडियो में उनके सिर से खून निकल रहा है।

Attack on Anil Deshmukh

अनिल देशमुख पर पथराव

जनसभा से वापस आ रहे थे अनिल देशमुख

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता अनिल देशमुख सोमवार रात नागपुर में गंभीर रूप से घायल हो गये जब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि नारखेड गांव में अनिल देशमुख जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार कटोल के समीप जलालखेडा रोड पर बेलफाटा के पास अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये और उन्हें तत्काल कटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया। नागपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हर्ष पोद्दार ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

End of Feed