गुजरात में एशियाई शेरों को लेकर आई खुशखबरी, नई गणना में शेरों की संख्या बढ़कर इतनी हुई

गुजरात में एशियाई शेरों की अनुमानित संख्या बढ़कर 891 हो गई है, जो पांच साल पहले 674 थी। इस महीने कराई गई गणना के आधार पर बुधवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर: गुजरात में एशियाई शेरों की अनुमानित संख्या बढ़कर 891 हो गई है, जो पांच साल पहले 674 थी। इस महीने कराई गई गणना के आधार पर बुधवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शेर अब केवल गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी उपस्थिति अब 11 जिलों तक फैल गई है। इनमें कई गैर-जंगल और तटीय इलाके भी शामिल हैं।

lion

गुजरात में पिछले पांच वर्षों में एशियाई शेरों की संख्या 674 से बढ़कर 891 हुई

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुजरात में एशियाई शेरों की अनुमानित संख्या बढ़कर 891 हो गई है।वन विभाग ने बताया कि जनगणना के अनुसार, 891 शेरों में से 196 नर, 330 मादा, 140 उप-वयस्क और 225 शावक शामिल हैं।शेरों की संख्या बढ़ने के साथ ही सौराष्ट्र क्षेत्र में भी उनका विस्तार हुआ है।

End of Feed