Asha Bhosle Died: आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में तोड़ा दम, पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा-वे पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी

Asha Bhosle Death News Today: महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के बड़े नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आई? जानते हैं

Asha Bhosle Death: प्लेबैक आइकन आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। भोसले को शनिवार शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर की पुष्टि करते हुए, भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, 'मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित 'कासा ग्रांडे' में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।' भोसले के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने भी की। आइए इस बीच जानते हैं कि देश की बड़े नेताओं की भोसले के निधन पर क्या प्रतिक्रिया है?

Asha Bhosle Died: आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में तोड़ा दम, सीएम ममता बोलीं- महान संगीत प्रतिभा के जाने से अत्यंत दुखी

Asha Bhosle Died: आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में तोड़ा दम, सीएम ममता बोलीं- महान संगीत प्रतिभा के जाने से अत्यंत दुखी

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे। X पर अपने संदेश में मोदी ने यह भी कहा कि भोसले की दशकों तक चली असाधारण संगीत यात्रा ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।

End of Feed