'वह एक सड़कछाप आदमी की तरह बोल रहे...' ओवैसी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सुनाई खरी-खोटी

Asim Munir: ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की टिप्पणी की तुलना सड़कछाप आदमी से की और साथ ही इस बात पर निराशा व्यक्त की कि अमेरिका की धरती से इस तरह की परमाणु धमकी दी गई थी।

एआईएमआईएम (AIMIM) सांसद प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की टिप्पणी की तुलना सड़कछाप आदमी से की और साथ ही इस बात पर निराशा व्यक्त की कि अमेरिका की धरती से इस तरह की परमाणु धमकी दी गई थी। एएनआई से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के बयान की निंदा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से राजनीतिक प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया।

Asaduddin Owaisi

AIMIM सांसद प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को लिया आड़े हाथों

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख के शब्द और उनकी धमकियां निंदनीय हैं। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि यह अमेरिका की ओर से हो रहा है, जो भारत का रणनीतिक साझेदार है। वह सड़कछाप आदमी की तरह बोल रहे हैं। हमारा मानना है कि मोदी सरकार को विदेश मंत्रालय के बयान की तरह ही राजनीतिक प्रतिक्रिया देनी चाहिए। आसिम मुनीर की परमाणु धमकी के मद्देनजर ओवैसी ने भारत के रक्षा बजट को बढ़ाने की भी वकालत की तथा तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। ओवैसी ने कहा कि हमें यह भी समझना होगा कि पाकिस्तानी सेना और उनकी गुप्त सरकार से लगातार खतरा बना रहेगा, इसलिए हमें अपना रक्षा बजट बढ़ाना होगा ताकि हम तैयार रह सकें।

End of Feed