Video: 'बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं, कांग्रेस जिम्मेदार', ओवैसी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब का क्यों किया जिक्र?

Asaduddin Owaisi On Partition: असदुद्दीन ओवैसी ने लिंबायत में जनसभा को संबोधित करते हुए देश के बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभाजन के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराना गलत है और ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठते हैं।ओवैसी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब India Wins Freedom का हवाला देते हुए दावा किया कि आम मुसलमान कभी भी देश का बंटवारा नहीं चाहता था और आजाद ने भी विभाजन का विरोध किया था।

Asaduddin Owaisi On Partition: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के लिंबायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश के बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा। ओवैसी ने कहा कि अक्सर मुसलमानों पर विभाजन का आरोप लगाया जाता है, जबकि ऐतिहासिक तथ्य इसके विपरीत हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक घटना के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस के तत्कालीन शीर्ष नेतृत्व को उत्तरदायी ठहराया।

​Asaduddin Owaisi On Partition:

गुजरात में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

मौलाना आजाद की किताब का दिया हवाला

अपने संबोधन में ओवैसी ने स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुस्तक 'इंडिया विन्स फ्रीडम' का जिक्र करते हुए कई महत्वपूर्ण दावे किए।

End of Feed