अगले 2 से 3 दिन में CBI कर लेगी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार...AAP के मंत्रियों ने किया दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 02:06 PM IST

गोपाल राय ने आरोप लगाया कि जब से विपक्ष ने इंडिया गठबंधन बनाया है तब से भाजपा हताश है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के जरिए नोटिस देकर गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

AAP vs BJP: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के माध्यम से नोटिस देकर गिरफ्तार करने की फिराक में है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय ने आरोप लगाया कि सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए (पुलिस अधिकारी के समक्ष उपस्थिति का नोटिस) के तहत नोटिस तैयार कर रही है।

AAP leaders

आप नेताओं का केंद्र पर आरोप

कहा- इंडिया गठबंधन बनने से भाजपा हताश

उन्होंने आरोप लगाया कि जब से विपक्ष ने इंडिया गठबंधन बनाया है तब से भाजपा हताश है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के माध्यम से नोटिस देकर गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। हमें पता चला कि सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत एक नोटिस तैयार किया जा रहा है और उसके बाद, वे उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं।

End of Feed