'केजरीवाल अच्छा काम कर रहे थे...' अन्ना हजारे ने की AAP प्रमुख की तारीफ; बताया- क्यों हारे चुनाव

Anna Hazare Slams Arvind Kejriwal: अन्ना हजारे ने एक तरफ आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की तारीफ की, तो वहीं उसके तुरंत बाद तीखा तंज कस दिया। अन्ना ने कहा है कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन शराब की दुकानें खोलने की वजह से लोगों ने सबक सिखाया।

Delhi News: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में ‘अच्छा काम’ कर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने शराब की दुकानें खोलनी शुरू कर दीं और इसके परिणामस्वरूप उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Anna Hazare Slams Arvind Kejriwal

अन्ना ने केजरीवाल के बारे में कही ये बड़ी बात।

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले अन्ना?

अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि एक महिला का राष्ट्रीय राजधानी की नयी मुख्यमंत्री बनना गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने उनके ‘शुद्ध विचारों और कार्यों’ के कारण उन्हें वोट दिया। हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की परिणति ही आम आदमी पार्टी के जन्म के रूप में हुई थी।

End of Feed