कामकाजी महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले! वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने जा रहा यह राज्य, CM ने खुद दी जानकारी

Work From Home in Hyderabad: हैदराबाद की कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलने जा रही है। चंद्रबाबू नायूड सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। सरकार इस सविधा को राज्य में बडे़ स्तर पर लागू करेगी। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी है।

Work From Home in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस राज्य में महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलने जा रही है। चंद्रबाबू नायूड सरकार इस सविधा को राज्य में बडे़ स्तर पर लागू करने की योजना पर काम कर रही है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी है। X पर अपने एक पोस्ट में नायडू ने कहा कि 'आंध्र प्रदेश अपने यहां वर्क फ्राम होम खासकर महिलाओं के लिए बड़े स्तर पर लागू करने की योजना बना रहा है।'

Work from home

आंध्र प्रदेश में महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम होगा लागू।

इससे सकरात्मक कामकाजी माहौल बनेगा-नायडू

नायडू ने अपने पोस्ट में कहा, 'इंटरनेशनल डे ऑफ वूमेन एंड गर्ल्ड इन साइंस के मौके पर मैं STEM में काम करने वाली सभी महिलाओं एवं लड़कियों को शुभकामनाएं देता हूं। आज हम इनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के मौका देने के लिए इन्हें हम समान अवसर और पूरी सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि कोविड-19 महामारी के समय कामकाज का पूरा तरीका बदल गया। तकनीक ने हमें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी। रिमोट वर्क, को-वर्किंग स्पेस और नेबरहुड वर्कस्पेस जैसी सविधाएं कारोबार को नई ऊंचाई दे सकती हैं। इससे कर्मचारियों के बीच सकरात्मक कामकाजी माहौल बनेगा।'

End of Feed