आंध्र प्रदेश में दो से ज्यादा बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे स्थानीय निकाय चुनाव, चंद्रबाबू नायडू सरकार लाने जा रही नया कानून

Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश सरकार नया कानून लाने जा रही है। इसके तहत केवल उन लोगों को स्थानीय चुनाव लड़ने का अधिकार होगा, जो दो या दो ये अधिक बच्चे पैदा करेंगे। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिण भारतीय परिवारों से जनसंख्या दर बढ़ाने की अपील की है।

Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश में घटती युवा आबादी पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चिंता जाहिर की है। युवा आबादी और जनसंख्या दर को बढ़ाने के लिए उनकी सरकार नया कानून लाने की योजना बना रही है। इसके तहत आंध प्रदेश में दो या दो अधिक बच्चे वाले लोग ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। रविवार को सीएम नायडू ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही इस बाबत कानून बनाने की योजना बना रही है।

Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu

चंद्रबाबू नायडू।

उन्होंने कहा, अतीत में मैंने जनसंख्या नियंत्रण की वकालत की थी। हालांकि, अब राज्य में विकास दर बढ़ाने के बारे में सभी को सोचना चाहिए। उन्होंने दक्षिण भारतीय परिवारों से जनसंख्या दर बढ़ाने और कम से कम दो बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने कहा, जनसांख्यिकी लाभ बनाए रहने के लिए क्षेत्र में युवा आबादी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

End of Feed