Amrit Bharat Station Scheme: देश के 553 रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय, पीएम मोदी सोमवार को रखेंगे नींव

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 25, 2024, 09:06 PM IST

Amrit Bharat Station Scheme: मोदी सरकार अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत 1275 स्टेशनों का विकास होना है। जिसमें से कुछ का विकास हो चुका है और कुछ पर काम चल रहा है। कुछ स्टेशनों पर सोमवार से काम शुरू हो जाएगा।

Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी सोमवार को एक दो नहीं बल्कि 553 अमृत भारत स्टेशन की नींव रखेंगे। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत मोदी सरकार देश के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने में जुटी है। रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। इन 553 रेलवे स्टेशनों के विकास पर 19,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह समारोह 2,000 से अधिक रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थलों पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

End of Feed