अमरावती सेक्स स्कैंडल: मुख्य आरोपी को केक खिलाते हुए पुलिसकर्मियों का Video, लोगों में गुस्सा, शुरू हुई जांच

Amravati sex scandal: अमरावती सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक वीडियो सामने आने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में खुलेआम सड़क पर पुलिसकर्मियों के साथ वह अपना जन्मदिन सेलेब्रेट करते हुए दिखा है।

Amravati sex scandal: अमरावती सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक वीडियो सामने आने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में खुलेआम सड़क पर पुलिसकर्मियों के साथ वह अपना जन्मदिन सेलेब्रेट करते हुए दिखा है। मुख्य आरोपी का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिलाओं को अपनी जाल में फंसाने के लिए अयान सोशल मीडिया में अपनी मौजूदगी और लोकप्रियता का इस्तेमाल करता था। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 18,000 फॉलोअर्स हैं। वह पेड प्रमोशन से कमाई करता है। इसके अलावा मोबाइल फोन का भी उसका कारोबार है।

Amravati sex scandal case

अमरावती सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी को केक खिलाते हुए पुलिसकर्मी।

सड़क किनारे केक काटते मुख्य आरोपी का वीडियो

सामने आए इस वीडियो में अयान अहमद को 'बॉस' लिखा हुआ टी-शर्ट पहने और पटाखे फोड़ते देखा जा सकता है। वह सड़क किनारे केक काट रहा है। वीडियो में उस स्थान पर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति भी दिखाई दे रही है, जिसमें एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर आरोपी को केक खिलाते हुए और उसे शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहा है। केक काटने के लिए सड़क को भी ब्लॉक किया गया था।

End of Feed