'जानबूझकर बढ़ाकर दिखाई मुसलमानों-यादवों की संख्या', जाति सर्वेक्षण पर शाह Vs तेजस्वी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 04:51 PM IST

Amit Shah vs Tejashwi Yadav: बिहार में हुई जाति जनगणना को लेकर सियासी पारा फिर से गरमा गया है। अमित शाह ने ये दावा किया है कि जाति सर्वेक्षण में मुसलमानों व यादवों की संख्या जानबूझकर बढ़ा कर दिखाई गई है। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बोला कि 'अगर इतना ही गलत हुआ है तो वे देश भर में जाति-जनगणना करा लें।'

Bihar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जाति आधारित सर्वेक्षण में जानबूझकर मुस्लिमों और यादवों की आबादी बढ़ाकर दिखाने का रविवार को आरोप लगाते हुए इसे ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ का हिस्सा बताया। मुजफ्फरपुर के पताही में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'बिहार में जाति सर्वेक्षण कराने का निर्णय तब लिया गया था जब नीतीश कुमार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का हिस्सा थे।' वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बोला कि 'अगर इतना ही गलत हुआ है तो वे देश भर में जाति-जनगणना करा लें।'

Amit Shah vs Tejashwi Yadav On Caste Survey

जाति जनगणना को लेकर तेजस्वी और शाह के बीच जुबानी जंग।

अमित शाह पर तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमने अमित शाह का बयान सुना जिसमें उन्होंने कहा है कि जाति-जनगणना में यादव, मुसलमान लोगों की जनसंख्या बढ़ाई गई है और बाकी लोगों की कम की गई है। हम यही कहना चाहते हैं कि अगर इतना ही गलत हुआ है तो वे देश भर में जाति-जनगणना करा लें...'

End of Feed