'राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलना और उसे दोहराना...', India-US ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस पर भड़के अमित शाह

India US Trade Deal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उन पर किसानों एवं मछुआरों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

India US Trade Deal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हाल में किए गए मुक्त व्यापार समझौतों एवं भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देश के किसानों और मछुआरों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। शाह ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी पर ''झूठ'' बोलकर किसानों एवं मछुआरों को गुमराह करने और ''भ्रम'' पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @amitshah)

शाह ने पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' और इसके बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने आरोप लगाया कि गांधी ने ''रोजाना झूठ बोलने की एक नयी परंपरा शुरू कर दी है।''

End of Feed