अलीगढ़ में शाह बोले-राम मंदिर, कल्‍याण सिंह के सपनों को PM मोदी ने किया पूरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 04:00 PM IST

Amit Shah News : मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों तक गैस के चूल्हे, बिजली, टायलेट, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई हैं। करोड़ों गरीब परिवारों को पांच किलो अनाज दिया जा रहा है।

Amit Shah News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद किया। उन्होंने लोगों से सूबे की 80 सीटों पर भाजपा को जिताने की अपील की। अलीगढ़ में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जब पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया तो उस दिन पूर्व सीएम ने उनसे फोन पर कहा था कि उनका जीवन धन्य हो गया।

'550 साल बाद भव्य मंदिर में विराजेंगे भगवान राम'

मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों तक गैस के चूल्हे, बिजली, टायलेट, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई हैं। करोड़ों गरीब परिवारों को पांच किलो अनाज दिया जा रहा है। शाह ने आगे कहा कि 'हमें इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में और 2014 की शुरुआत में भगवान राम 550 सालों के बाद भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस अवसर पर दुनिया भर में भगवान राम के भक्तों में एक संतोष का भाव जाग्रत होगा।'

End of Feed