अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के साथ की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह के निर्देश जारी किए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक में गृह सचिव, डायरेक्टर IB, दिल्ली पुलिस आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की तरह के निर्देश दिए।

amit shah

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य।

गृह मंत्री ने दिए प्रमुख निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि अपराध के विरुद्ध हमारी “जीरो टॉलरेंस” की निति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर एक दिल्लीवासी खुद को पुर्णतः सुरक्षित महसूस करे ये हर दिल्ली पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जवाबदेही है।

End of Feed