फिर होगी नीतीश की ताजपोशी! दिल्ली में सरगर्मी तेज, NDA के घटक दलों के साथ शाह की दिल्ली में बड़ी बैठक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 01:32 PM IST

Bihar Political Crisis: बिहार में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम को लेकर दिल्ली में अमित शाह की एनडीए के घटक दलों के साथ बैठक होने जा रही है। इस बैठक में चिराग पासवान भी शामिल हो रहे हैं। जेडी-यू ने अपने सभी विधायकों को पटना पहुंचने के लिए कहा है।

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। सीएम नीतीश कुमार के रुख के बाद महागठबंधन की सरकार का जाना तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड में सरकार बनाने के लिए डील पक्की हो गई है। नए फॉर्मूल के तहत नीतीश कुमार एनडीए के पुराने मंत्रिमंडल के साथ आगे बढ़ेंगे। वह 28 जनवरी को राजभवन में मुख्यमंत्री पद का शपथ दोबारा ले सकते हैं। सुशील मोदी को डिप्टी सीएम बनना भी तय है।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की भाजपा के साथ डील पक्की हो गई है।

पशुपति पारस, कुशवाहा, मांझी को दिल्ली बुलाया

बिहार में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम को लेकर दिल्ली में अमित शाह की एनडीए के घटक दलों के साथ बैठक होने जा रही है। इस बैठक में चिराग पासवान भी शामिल हो रहे हैं। जेडी-यू ने अपने सभी विधायकों को पटना पहुंचने के लिए कहा है। बिहार के एनडीए के सभी सहयोगियों को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। पशुपति पारस, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को दिल्ली बुलाया गया है।

End of Feed