बीजेपी-कांग्रेस घमासान के बीच आज लोकसभा में संविधान पर होगी चर्चा, मोदी बनाम राहुल का दिखेगा संग्राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अडानी विवाद से जोड़ने के आरोपों और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ संबंध से जुड़े जवाबी आरोपों के कारण संसद में गतिरोध और बढ़ गया है।

Constitution debate in Lok Sabha- बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान को लेकर आज संसद में फिर संग्राम के आसार हैं। कांग्रेस ने जहा अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग की है साथ ही संविधान को लेकर भी चर्चा की मांग की है। संसद में गतिरोध के बाद सरकार ने भी संविधान पर चर्चा की हामी भरी थी और 13 व 14 दिसंबर को लोकसभा में इस पर चर्चा होनी है। भारतीय संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा दो दिवसीय बहस होगी। इसी तरह की चर्चा 16 व 17 दिसंबर को राज्यसभा में भी होगी।

Lok sabah

लोकसभा में संविधान पर चर्चा

अडानी और सोरोस के मुद्दे पर हंगामा

राजनीतिक गतिरोध मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अडानी विवाद से जोड़ने के आरोपों और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ संबंध से जुड़े जवाबी आरोपों के कारण और बढ़ गया है। इन मुद्दों के कारण 25 नवंबर से दोनों सदनों में कई बार हंगामा और स्थगन हुआ है। कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर चर्चा के लिए लगातार दबाव डाला है। लेकिन उसके रुख को तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे कई विपक्षी सहयोगियों का साथ नहीं मिला है।

End of Feed