भारत ने दिखाया अमेरिका को आईना, आतंकी निज्जर केस की जांच में कनाडा की मदद करने को कहा, मिला दो टूक जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 10:21 AM IST

India America 2+2 Dialogue: विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, जहां तक कनाडा का सवाल है, हम अपने सभी मित्रों और साझेदारों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। इस मामले पर हमारी स्थिति कई मौकों पर स्पष्ट और विस्तार से बताई गई है।

India America 2+2 Dialogue: कनाडा में आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत ने अमेरिका को एक बार फिर से आईना दिखाने का काम किया है। दरअसल, नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच आयोजित 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को आतंकवादी निज्जर की हत्या में कनाडा की ओर से चल रही जांच में सहयोग करने का आह्वान किया। इसके बाद भारत ने कनाडा में खालिस्तान समर्थक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर अपनी गंभीर चिंताओं से शुक्रवार को अमेरिका को अवगत कराया।

india us 2+2 ministerial dialogue

एंटनी ब्लिंकन के साथ राजनाथ सिंह और एस जयशंकर

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बैठक के दौरान कहा कि हमारा मानना है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत कनाडा द्वारा की जा रही जांच में सहयोग करे और दोनों देश सहयोगात्मक तरीके से इस मतभेद को सुलझाने का रास्ता खोजें। बता दें, यह घटनाक्रम इसी साल जून में सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या को लेकर नयी दिल्ली और ओटावा के बीच राजनयिक गतिरोध के बीच हुआ है। दरअसल, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की संभावित संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सितंबर में आरोप लगाये जाने के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में तनाव आ गया था।

End of Feed