Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ गुफा से लौटते हादसा, पैर फिसला और 300 फीट नीचे गिरा तीर्थयात्री

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 07:26 AM IST

Amarnath Yatra One Pilgrim Dies: बिहार के रोहतास जिले के तुंबा गांव के निवासी एक तीर्थयात्री विजय कुमार शाह (50) पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय कालीमाता के पास फिसल गए और 300 फीट नीचे गिर गए। हादसे में यात्री की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी साझा की है।

Jammu Kashmir News: पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय शुक्रवार देर रात एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई। दरअसल कालीमाता के पास यात्री फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा, मृतक की पहचान विजय कुमार शाह के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था।

Amarnath Yatra

सांकेतिक तस्वीर।

गुफा से लौटते वक्त फिसला तीर्थयात्री, 300 फीट नीचे गिरा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा की और कहा कि 'बिहार के रोहतास जिले के तुंबा गांव के निवासी एक तीर्थयात्री विजय कुमार शाह (50) पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय कालीमाता के पास फिसल गए और 300 फीट नीचे गिर गए। तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।'

End of Feed