Fahad Ahmad: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। जिस युवक के साथ उन्होंने सात फेरे लिए हैं, उसके साथ वह पहले से रिश्ते में थीं लेकिन अभिनेत्री ने इसके बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। अपने इस रिश्ते को उन्होंने गोपनीय बनाकर रखा। स्वरा ने गुरुवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कर अपने इस नए रिश्ते की जानकारी दी। स्वरा ने फहाद अहमद के साथ शादी की है। फहाद समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। दोनों ने कोर्ट में शादी की जिसका रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी को हुआ। दो अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले इस दोनों शख्सियतों की राह कहां एक दूसरे से मिली, यहां हम आपको बताएंगे।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ लिए सात फेरे।
CAA के खिलाफ प्रदर्शन में हुई पहली मुलाकात
स्वरा भास्कर की पहचान एक अभिनेत्री एवं एक्टिविस्ट के रूप में हैं। वह मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती आई हैं। इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। वह धरना-प्रदर्शनों में शामिल होकर अपना विरोध भी जताती रही हैं। सीएए के खिलाफ जारी प्रदर्शनों एवं रैलियों में भी वह शरीक हुई थीं। सीएए से जुड़े एक ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान उनकी मुलाकात फहाद से हुई। उस समय फहाद छात्र नेता थे और सीएए के बारे में उनके और स्वरा के विचार एक जैसे थे। फहाद से अपनी पहली मुलाकात के बारे में स्वरा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि फहाद से उनकी मुलाकात कैसे हुई और रैली के दौरान ही दोनों ने अपनी पहली सेल्फी ली।So blessed to be supported and cheered by the love of family and friends like family! Wore my mother’s sari & her j… t.co/0SVvP80jjq
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
