हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा किसान संगठन, सैनी सरकार को दी खुली चेतावनी

Kisan Andolan: 'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन' हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा। नायब सिंह सैनी की सरकार को ये चेतावनी संगठन के नेताओं ने दी है। किसान नेता ने बताया है कि संगठन ने फैसला किया है कि 25 फरवरी को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

Farmers Protest: 'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन' ने रविवार को ऐलान किया है कि वह 25 फरवरी को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा। संगठन की ओर से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। 'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने बताया कि उनकी मांग किसानों की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी दरों पर तमाम फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने की है। साथ ही स्मार्ट बिजली मीटर स्कीम पर रोक लगानी चाहिए और गरीबों को पूरे साल काम मिलना चाहिए।

​Farmers Suspend 'Dilli Chalo' Protest For Indefinite Period

किसान आंदोलन। (फाइल फोटो)

इन मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोशित हैं किसान

सत्यवान ने कहा, 'हमारी मांग है कि किसानों और खेतीहर मजदूरों को ऋण मुक्त किया जाए और खाद-बीज-कीटनाशक, डीजल समेत कृषि के लिए उपयोगी चीजें सस्ते दामों पर पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध हों। इसके अलावा फसल खराब होने का मुआवजा, आवारा पशुओं की रोकथाम जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हम देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।'

End of Feed