राहुल गांधी और अखिलेश यादव में हुई सुलह! 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में कांग्रेस, सपा साथ-साथ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 06:29 AM IST

Uttar Pradesh News: अमेठी या रायबरेली में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। बीते कई दिनों से कांग्रेस और सपा के बीच तनाव का माहौल था, इस बीच राहुल के लिए राहत भरी खबर आई है।

Akhilesh Yadav With Rahul Gandhi: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रति अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के तेवर थोड़े नरम नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा था, हालांकि अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि अखिलेश ने ये फैसला कर लिया है कि वो राहुल की इस यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले अखिलेश ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्हें किसी ने यात्रा के लिए आमंत्रण ही नहीं दिया है।

Akhilesh Yadav Vs Rahul Gandhi

राहुल गांधी-अखिलेश यादव फिर साथ-साथ।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में अमेठी या रायबरेली में शामिल होंगे। सपा ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सपा ने बयान जारी कर कहा, 'राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का निमंत्रण प्राप्त हुआ।' बयान में कहा गया, 'अखिलेश यादव जी ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया एवं 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी।'

End of Feed