'जितना प्रचार उतना इंतजाम नहीं, महाकुंभ की घटना के लिए केंद्र-राज्य दोनों सरकारें जिम्मेदार', भगदड़ पर अखिलेश का सवाल

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ के लिए केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश ने गुरुवार को कहा कि महाकुंभ में भगदड़ की जो घटना हुई वह दुखद है, उसे नहीं होना चाहिए था लेकिन एक बात साफ है कि सरकार ने जितना प्रचार किया था, उतना इंतजाम उसने नहीं किया।

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ के लिए केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश ने गुरुवार को कहा कि महाकुंभ में भगदड़ की जो घटना हुई वह दुखद है, उसे नहीं होना चाहिए था लेकिन एक बात साफ है कि सरकार ने जितना प्रचार किया था, उतना इंतजाम उसने नहीं किया। अगर इंतजाम हुआ होता तो शायद इतने लोगों की मौत नहीं हुई होती। सपा नेता ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन में केंद्र सरकार ने कितना सहयोग दिया, इसका ब्योरा उसे देना चाहिए।

akhilesh yadav

महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर अखिलेश यादव ने पूछे सवाल।

लोग आस्था के चलते कुंभ आते हैं-अखिलेश

अखिलेश ने महाकुंभ के लिए वीआईपी निमंत्रण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब महाकुंभ के लिए सरकार ने वीआईपी लोगों को न्योता दिया। उन्हें कार्ड भेजकर बुलाया। अब तक ऐसा नहीं होता था। लोग आस्था की वजह से कुंभ में आते हैं, उन्हें बुलाया नहीं जाता। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी भी बहुत लोग लापता हैं। सरकार को मृतकों एवं लापता लोगों की सूची जारी करनी चाहिए। उन्होंने 25 लाख रुपए के मुआवजे को अपर्याप्त बताया।

End of Feed