'अगले चुनाव में जनता बीजेपी को धो-पटक कर सुखा देगी', अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2026, 01:12 PM IST

उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Akhilesh Yadav Statement on CM Yogi) की सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ से जारी बयान और सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश ने बिजली व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार के स्तर पर इसका कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अब 'करंट ही नहीं बचा है', यानी सरकार पूरी तरह कमजोर हो चुकी है।

Akhilesh Yadav Statement on cm yogi

यूपी में बिजली संकट पर सियासी संग्राम तेज (फाइल फोटो)

सरकार के भीतर तालमेल की भारी कमी-अखिलेश यादव

अखिलेश ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों में बुलाया जाता है या नहीं, क्योंकि दोनों नेता कई बार साथ नजर नहीं आते। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अंदरूनी मतभेद बढ़ते जा रहे हैं और कई विधायक तथा सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सरकार के भीतर तालमेल की भारी कमी है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बिजली उपकेंद्रों पर पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) की तैनाती इस बात का संकेत है कि सरकार जनता के गुस्से से डर रही है।

End of Feed