Caste Census: जातिगत जनगणना पर अखिलेश का राहुल गांधी पर तंज, पूछा- जब नई तकनीक है तो 'एक्स रे' क्यों?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 06:46 AM IST

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जाति जनगणना एक ‘एक्स-रे’ की तरह होगी जो देश में विभिन्न समुदायों का विवरण देगी। सपा नेता ने व्यंग्यात्मक ढंग से पूछा, ‘जब एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) और सीटी (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) स्कैन जैसी नयी तकनीक उपलब्ध है तो एक्स-रे क्यों?’

Akhilesh Yadav : जाति जनगणना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। सपा सुप्रीमो ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस पार्टी ही है जिसने आजादी के बाद जातीय जनगणना नहीं कराई। लोकसभा में जब सभी पार्टियां इसकी मांग कर रही थीं तो उसने इस काम को नहीं कराया। अखिलेश ने पूछा कि कांग्रेस आज जातिवार जनगणना क्यों कराना चाहती है? क्योंकि वह जानती है कि उनका परंपरागत वोट बैंक अब उसके साथ नहीं है।

Akhilesh Yadav

जातिगत जनगणना की मांग पर अखिलेश ने कांग्रेस को घेरा।

जाति जनगणना की मांग एक ‘चमत्कार’है-अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि ‘आधार कार्ड’ तंत्र की उपलब्धता के कारण जाति जनगणना तीन महीने में पूरी की जा सकती है। कटनी जिले के बहोरीबंद में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि पार्टी की जाति जनगणना की मांग एक ‘चमत्कार’है।

End of Feed