अजमेर शरीफ में PM मोदी के जन्मदिन पर होगी दावत, परोसा जाएगा 4000 किलो शाकाहारी भोजन

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अजमेर शरीफ में 4000 किलो शाकाहारी लंगर बांटा जाएगा। इसका आयोजन उनके जन्मदिन 17 सितंबर को होगा। दरगाह ने बताया कि एक साथ 4000 किलोग्राम शाकाहारी लंगर तैयार किया जाएगा, जिसे लोगों को बांटा जाएगा।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जन्मदिन के मौके पर कई जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी बीच अजमेर शरीफ दरगाह ने कहा है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 4000 किलो शाकाहारी "लंगर" भोजन परोसा जाएगा। अजमेर शरीफ दरगाह के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अजमेर दरगाह शरीफ में ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध "बड़ी शाही देग" का उपयोग एक बार फिर 4000 किलो शाकाहारी "लंगर" भोजन तैयार करने के लिए किया जाएगा।

pm modi birthday

फाइल फोटो।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजन

गद्दी नशीन-दरगाह अजमेर शरीफ, सैयद अफशान चिश्ती ने बुधवार को कहा कि लोगों को शाकाहारी भोजन वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके (पीएम मोदी के) जन्मदिन के अवसर पर देश के धार्मिक स्थलों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हम 4,000 किलो शाकाहारी भोजन तैयार करेंगे, जिसमें चावल और शुद्ध घी, सूखे मेवे शामिल होंगे और इसे बांटेंगे करेंगे। इसके साथ ही गुरुओं और हमारे आस-पास के गरीब लोगों को भी सेवा के तौर पर लंगर दिया जाएगा।

End of Feed