'मुझे अब भी नहीं मालूम कि मेरे पिता क्या करते हैं', अजीत डोभाल के बेटे शौर्य का बड़ा खुलासा

Ajit Doval News: अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल ने अपने पिता से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि बचपन में पता नहीं था, मेरे पिता एक आईपीएस हैं, अब भी नहीं मालूम कि वह क्या करते हैं। उन्होंने बताया कि उनको अपने पिता के खुफिया मिशन के बारे में बहुत बाद में मालूम पड़ा।

Shaurya Doval on His Father: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं भारत के सबसे विशिष्ट जासूस अजीत डोभाल के बेटे शौर्य अजीत डोभाल ने कहा है कि बचपन में उन्हें कभी नहीं पता चला कि उनके पिता एक आईपीएस हैं और उन्हें लगता था कि वह विदेश सेवा में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं विचार मंच ‘इंडिया फाउंडेशन’ के संस्थापक शौर्य अजीत डोभाल ने ‘पीटीआई संपादकों’ के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें अपने पिता के गुप्त अभियानों के बारे में अपने जीवन में बहुत बाद में पता चला।

Ajit Doval Son Shaurya

अपने पिता के बारे में ये क्या कह गए अजित डोवल के बेटे शौर्य डोवल।

अजीत डोभाल IPS हैं, उनके बेटे को नहीं थी जानकारी

बैंकर से राजनीतिक विचारक बने शौर्य अजीत डोभाल ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'बचपन में मुझे यह भी नहीं पता था कि वह एक आईपीएस अधिकारी हैं... मैं बहुत बाद में भारत वापस आया।' शौर्य अजीत डोभाल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक बार उन्होंने अपने पिता के एक सहकर्मी से पाकिस्तान की आईएसआई की तुलना में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की गतिविधियों के बारे में खबरों की कमी के बारे में पूछा था। जवाब में आईबी के काम की गुप्त प्रकृति पर प्रकाश डाला गया, 'चूंकि आप इसके बारे में कुछ नहीं सुनते हैं, इसलिए हम यह कर पाते हैं।'

End of Feed