AIMIM नेता इम्तियाज जलील की जरांगे से मुलाकात, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष जलील ने दावा किया कि वह जरांगे की दृढ़ता के कारण उनके प्रशंसक हैं।

AIMIM leader Imtiaz Jaleel meets Jarange: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने मंगलवार को मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे के साथ गठबंधन करने का संकेत दिया। जलील ने जरांगे से मंगलवार शाम को जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में मुलाकात की। जलील की मौजूदगी में जरांगे ने संवाददाताओं से कहा, अगर लोगों का कल्याण इसमें शामिल है, तो कुछ भी हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर लिए जाएंगे मराठा कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने जलील के साथ मुलाकात के दौरान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

Jarange

मनोज जरांगे

जलील ने कहा, मैं जरांगे का प्रसंशक

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष जलील ने दावा किया कि वह जरांगे की दृढ़ता के कारण उनके प्रशंसक हैं। औरंगाबाद के पूर्व सांसद ने कहा, हमने सुना है कि वह (जरांगे) आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने के इच्छुक हैं। देखते हैं। मैं अपनी पार्टी के लिए अकेले निर्णय नहीं ले सकता। यहां तक कि जरांगे भी अपने समुदाय से सलाह मशविरे के बाद ही फैसले लेते हैं। जलील ने दावा किया कि महाराष्ट्र के लोगों का राज्य में प्रमुख राजनीतिक दलों पर से विश्वास उठ गया है।

End of Feed