AIIMS और सफदरजंग RDA ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर कल की घटनाओं की स्वतंत्र जांच की मांग उठाई

दिल्ली में AIIMS और सफदरजंग RDA ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अलग-अलग चिट्ठी लिखकर सोनम वांगचुक मामले और जंतर-मंतर की घटनाओं पर चिंता जताई है। दोनों संगठनों ने इन मामलों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्थिति और कॉकरोच जनता पार्टी (CJI) के पार्लियामेंट मार्च और जंतर-मंतर पर हुए पुलिस एक्शन के मुद्दे पर एम्स और सफदरजंग के डॉक्टर सामने आए हैं। सफदरजंग अस्पताल रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Safdarjung RDA) और एम्स, नई दिल्ली रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (AIIMS RDA) ने इन मुद्दों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अलग-अलग चिट्ठी लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दोनों अस्पतालों के RDA ने राष्ट्रपति से चिकित्सा नैतिकता की रक्षा और जंतर-मंतर की घटना की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है।

Aiims and Safdarjung RDA

सफदरजंग और एम्स RDA ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

Safdarjung RDA: मरीजों के अधिकार और अस्पतालों की स्वायत्तता पर जताई चिंता

Safdarjung RDA ने अपनी चिट्ठी में कहा कि सोनम वांगचुक का अस्पताल में भर्ती होना चिकित्सकीय निर्णय का विषय हो सकता है, लेकिन उन्हें एक मरीज के रूप में सम्मान, गरिमा और संविधान के अनुरूप सभी अधिकार मिलने चाहिए। एसोसिएशन ने कहा कि अगर उनकी स्वतंत्रता पर किसी प्रकार का प्रतिबंध लगाया गया है तो वह पूरी तरह कानूनी, पारदर्शी और उचित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।

End of Feed