BJP-AIADMK के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चा, पलानीस्वामी ने की शाह से मुलाकात

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने भारतीय जनता पार्टी के राज्य नेतृत्व के साथ कुछ मतभेदों के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सितंबर 2023 में पार्टी से नाता तोड़ लिया था।

Palaniswami Meets Amit Shah: अन्नाद्रमुक महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। ऐसी चर्चा है कि अन्नाद्रमुक राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के साथ दोबारा गठबंधन कर सकती है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अन्नाद्रमुक नेता ने शाह के साथ तमिलनाडु में कथित तौर पर हिंदी थोपे जाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की और उन पर अपनी पार्टी के विचार बताए।

Palanisami and shah

अमित शाह से मिले पलानीस्वामी

2024 चुनाव से पहले अन्नाद्रमुक ने तोड़ा था नाता

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने भारतीय जनता पार्टी के राज्य नेतृत्व के साथ कुछ मतभेदों के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सितंबर 2023 में पार्टी से नाता तोड़ लिया था। इससे पहले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा से यहां मुलाकात की थी और उन्हें भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई की आक्रामक राजनीतिक शैली से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया था।

End of Feed