तस्वीर देखकर खा जाएंगे धोखा, ये 'कश्मीर' नहीं मध्य प्रदेश का 'खरगोन' है, देखिए ये खूबसूरत Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2023, 09:02 PM IST

Khargone rains hailstorm video: आसमान से बरसी इस आफत से सबसे ज्यादा चिंता किसानों में है, खरगोन जिले में एक तरफ गेहूं और चने की कटाई चल रही है, तो दूसरी ओर बेमौसम बारिश से फसलों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का काफी नुकसान हुआ है और रविवार को भी ये सिलसिला जारी रहा। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। रविवार को खरगोन जिले के झिरन्या तहसील के पहाड़ी गांव काकोड़ा व आसपास के इलाके में ओलावृष्टि (hailstorm) से जमीन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई जिससे यहां कश्मीर जैसा नजारा दिखाई दिया।

रविवार को प्रकृति का कहर खरगोन जिले में किसानों पर कुछ इस कदर टूटा कि खरगोन में कश्मीर सा नजारा हो गया। तेज हवा और बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि के कारण हर तरफ ओलों की सफेद चादर बिछ गई। क्या सड़क क्या खलिहान और क्या घरों के आंगन हर तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी।

End of Feed