Mandi Mosque: संजौली के बाद अब मंडी में मस्जिद के अवैध निर्माण पर लोगों का प्रदर्शन

Mandi Masjid: मंडी में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने शहर के जेल रोड स्थित एक मस्जिद के अनधिकृत हिस्से को खुद ही ध्वस्त कर दिया। निर्माण उस जमीन पर किया गया था जो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम, दोनों ने मस्जिद प्रबंधन को नोटिस दिया था।

Mandi Masjid: शिमला के संजौली मस्जिद के बाद अब मंडी में भी मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों को मस्जिद तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे लेकिन शुक्रवार को लोगों ने इस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने वाले प्रदर्शनकारियों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की। इस प्रदर्शन का आह्वान हिंदू संगठनों ने किया था। हालांकि, मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों ने कथित रूप से अवैध निर्माण को पहले ही तोड़ दिया था। शुक्रवार दोपहर मंडी के जेल रोड पर बड़ी संख्या प्रदर्शनकारी जुटे और कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

mandi masjid

मंडी में मस्जिद की अवैध दीवार गिराई।

मंडी में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने शहर के जेल रोड स्थित एक मस्जिद के अनधिकृत हिस्से को खुद ही ध्वस्त कर दिया। निर्माण उस जमीन पर किया गया था जो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम, दोनों ने मस्जिद प्रबंधन को नोटिस दिया था। शिमला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े शिमला व्यापार मंडल ने सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद का आह्वान किया था।

End of Feed