Delhi Fire: दिल्ली अग्निकांड के बाद CTI की मांग, होटल-रेस्टोरेंट के लिए बने सख्त सेफ्टी गाइडलाइंस

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस रेस्टोरेंट में आग लगी, उसके पास फायर विभाग की एनओसी नहीं थी। साथ ही केवल छह कमरों की स्वीकृति के बावजूद वहां 25 कमरे कैसे संचालित हो रहे थे, यह भी गंभीर जांच का विषय है।

Malviya Nagar fire : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत के बाद राजधानी में होटल और रेस्टोरेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर राजधानी के सभी होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और सिनेमा हॉल की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की मांग की है।

delhi fire

मालवीय नगर के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत।

फायर विभाग की एनओसी नहीं थी

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस रेस्टोरेंट में आग लगी, उसके पास फायर विभाग की एनओसी नहीं थी। साथ ही केवल छह कमरों की स्वीकृति के बावजूद वहां 25 कमरे कैसे संचालित हो रहे थे, यह भी गंभीर जांच का विषय है। बृजेश गोयल ने कहा कि इस हादसे के लिए केवल रेस्टोरेंट संचालक ही नहीं, बल्कि फायर विभाग, एमसीडी और बिजली विभाग के वे अधिकारी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने नियमों के उल्लंघन के बावजूद कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

End of Feed