विधानसभा में हार के बाद उद्धव ठाकरे को लग रहा लगातार झटका, पार्टी छोड़कर जा रहे हैं नेता

महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को लगातार झटका लग रहा है। उनकी पार्टी के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। उद्धव को छोड़कर पार्टी के नेता, उनके मुख्य प्रतिद्वंदी एकनाथ शिंदे के साथ जा रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तीन माह बाद उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) को कई नेताओं के पार्टी छोड़ने से झटका लगा है। कई पार्टी पदाधिकारी और यहां तक कि पूर्व विधायक भी पार्टी छोड़ चुके हैं। जिसमें उद्धव ठाकरे के कई करीबी नेता शामिल हैं।

End of Feed