अफगानिस्तान ने नई दिल्ली में स्थायी रूप से बंद किया अपना दूतावास, बताईं ये वजहें

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 24, 2023, 02:19 PM IST

दूतावास ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि वह भारत सरकार की ओर से लगातार आ रहीं चुनौतियों के कारण नई दिल्ली स्थित अपने राजनयिक मिशन को 23 नवंबर से स्थायी रूप से बंद करने की, खेद के साथ घोषणा करता है।

Afghanistan Embassy Closed: भारत में अफगानिस्तान के दूतावास ने भारत सरकार की ओर से लगातार चुनौतियां आने का दावा करते हुए अपना काम-काज स्थायी रूप से बंद करने की शुक्रवार को घोषणा की। अफगानिस्तान के दूतावास ने 30 सितंबर को घोषणा की थी कि वह एक अक्टूबर से अपना काम-काज बंद रहा है। उस समय मिशन ने भारत सरकार से समर्थन नहीं मिलने, अफगानिस्तान के हितों को पूरा करने में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने और कर्मियों और संसाधनों की कमी के कारण यह कदम उठाए जाने की बात कही थी।

Afghanistan

अफगानिस्तान दूतावास बंद हुआ

भारत सरकार की ओर से लगातार चुनौतियों का जिक्र

दूतावास ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि वह भारत सरकार की ओर से लगातार आ रहीं चुनौतियों के कारण नई दिल्ली स्थित अपने राजनयिक मिशन को 23 नवंबर से स्थायी रूप से बंद करने की, खेद के साथ घोषणा करता है। बयान में कहा गया कि यह निर्णय दूतावास द्वारा 30 सितंबर 2023 को परिचालन बंद करने के बाद लिया गया है। वह कदम इस उम्मीद में उठाया गया था कि नयी दिल्ली स्थित अफगानिस्तान के दूतावास का काम सामान्य रूप से जारी रखने के लिए भारत सरकार के रुख में अनुकूल बदलाव आएगा।

End of Feed