Aero India 2023: बेंगलुरु में आज से एयर शो, भारतीय हुनर, सुपरसोनिक विमान का दिखेगा दम

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2023, 07:27 AM IST

Aero India 2023 : पीएम मोदी की परिकल्पना मेक इन इंडिया, मेक फॉर दी वर्ल्ड के मुताबिक एयरो इंडिया 2023 में स्वदेशी उपकरणों और टेक्नॉलजी को प्रदर्शित किया जायेगा और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी की जाएगी।

Aero India 2023 : बेंगलुरु में आज से 14वें एयरो इंडिया-2023 की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरो इंडिया-2023 का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी रविवार शाम ही बेंगलुरु पहुंच गए। पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से HALके हवाई अड्डे पर उतरे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रदर्शनी में भाग ले रहे 80 से ज्यादा देश

पांच दिवसीय एयरो इंडिया-2023 प्रदर्शनी में इस बार 80 से ज्यादा देश भाग ले रहे हैं। करीब 30 देशों के मंत्री और प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इनके अलावा एयरो इंडिया 2023 प्रदर्शनी में लगभग 100 विदेशी और 700 भारतीय कंपनियों सहित 800 से ज्यादा रक्षा कंपनियां भाग लेंगी। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली भारतीय कंपनियों में MSME और स्टार्ट-अप भी शामिल हैं जो देश में मॉडर्न टेक्नॉलजी के विकास, एयरोस्पेस में उपलब्धि और रक्षा क्षमताओं को पेश करेंगे।

End of Feed