आप एक बार नहीं 100 बार बनें PM...मोदी को लेकर अधीर ने कहा- चीता से चांद तक बोलते हैं, पर मणिपुर पर नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 10, 2023, 06:43 PM IST

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने मणिपुर के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘चांद से लेकर चीता तक’ हर चीज पर बोलते हैं, लेकिन पूर्वोत्तर के इस राज्य पर नहीं बोले

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने बृहस्पतिवार को मणिपुर के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘चांद से लेकर चीता तक’ हर चीज पर बोलते हैं, लेकिन पूर्वोत्तर के इस राज्य पर नहीं बोले। उन्होंने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर से ‘मन की बात’ करनी चाहिए थी।

Adhir Ranjan Chowdhury

Adhir Ranjan Chowdhury (File Photo)

चौधरी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कुछ शब्दों और कहावतों का उपयोग किया जिस पर गृह मंत्री अमित शाह और सत्तापक्ष के कई अन्य सदस्यों से कड़ी आपत्ति जताई। अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता अनर्गल बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सदन की गरिमा है और देश के प्रधानमंत्री के बारे में जिस प्रकार के शब्दों का उल्लेख कर रहे हैं, वो विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इन बातों को कार्रवाई से हटा दिया गया है।

End of Feed