टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपियों का मेडिकल हुआ, आज होगी अदालत में पेशी, जानें अपडेट्स

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ हमलावरों का पहला निशाना नहीं थे।

Tiger Shroff Attack Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपियों को मेडिकल चेकअप के लिए जीटी अस्पताल लाया गया है। वकील अजिंक्य मिर्गल मधुकर ने बताया कि आरोपियों को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल कार्यालय लाया गया और इससे पहले राजस्थान से आ रहे काफिले को सीधे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। जांच जारी है और सुबह उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। टाइगर पर गोलीबारी के मामले में तीनों आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया गया है।

shroff Tiger firing case

टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों का मेडिकल टेस्ट

हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का खुलासा

वहीं, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले कुणाल और सुमित के अलावा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता शामिल हैं। आरोप है कि इस मॉड्यूल के जरिए अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस मुंबई पहुंचाए गए थे।

End of Feed