अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन साइट पर हादसा, 25 ट्रेनें कैंसिल, कई हुईं रीशेड्यूल

इस घटना से रेल यातायात प्रभावित हुआ, जिसके कारण कम से कम 25 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 15 अन्य को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया, पांच को रीशेड्यूल किया गया और छह को डायवर्ट किया गया है।

Accident at Bullet Rrain Site Near Ahmedabad: अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट स्थल पर एक हादसे के कारण भारी मुसीबत हो गई जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। यहां निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री गलती से अपने स्थान से फिसल गया और इससे आसपास की रेलवे लाइन प्रभावित हुई, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL-एनएचएसआरसीएल) ने कहा कि रविवार को रात करीब 11 बजे वटवा में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, न ही इससे यहां बने ढांचे को कोई नुकसान हुआ है।

Bullet Train Site mishap

बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर हादसा

कम से कम 25 ट्रेनें रद्द

हालांकि, इस घटना से रेल यातायात प्रभावित हुआ, जिसके कारण कम से कम 25 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 15 अन्य को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया, पांच को रीशेड्यूल किया गया और छह को डायवर्ट किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रेलवे लाइन को साफ करने के प्रयास जारी हैं। एनएचएसआरसीएल के एक अधिकारी ने कहा कि रोड क्रेन की मदद से बहाली के प्रयास जारी हैं।

End of Feed