ममता के बाद अब AAP ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, मान बोले-पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 03:41 PM IST

Bhagwant Mann: पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि देश में पंजाब हीरो बनेगा। लोकसभा चुनाव में पंजाब में आप सभी 13 सीटें जीतेगी। सीएम ने कहा हम सभी 13 सीटों पर लड़ रहे हैं पंजाब में कांग्रेस से हमारा कोई समझौता नहीं।

'INDI' गठबंधन में बिखराव का दौर शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने अलायंस से अलग होने का संकते दिया है। पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि देश में पंजाब हीरो बनेगा। लोकसभा चुनाव में पंजाब में आप सभी 13 सीटें जीतेगी। सीएम ने कहा हम सभी 13 सीटों पर लड़ रहे हैं पंजाब में कांग्रेस से हमारा कोई समझौता नहीं। मान ने कहा कि पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए गए हैं। पार्टी लोकसभा की 13 सीटों के लिए सर्वे करा रही है। मान का यह बयान संकेत देता है कि केजरीवाल की पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है।

Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान।

गुजरात और दिल्ली में सीटों पर सहमति

बता दें कि कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। इसलिए सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है। प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेता भी नहीं चाहते कि आप से गठबंधन हो। पार्टी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में वार रूम और राज्यस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है, जो राज्यभर में बूथ लेवल तक के नेताओं से सीधे तालमेल बनाकर हलकावार चुनाव रणनीति तैयार करेगी।

End of Feed