आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जेल से बाहर आ गए हैं। सत्येंद्र जैन को आज ही जमानत मिली है, वो पिछले कई महीनों से जेल में बंद थे। जेल से बाहर आते ही सत्येंद्र जैन दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी यमुना की सफाई रोकने के लिए की गई थी। सत्येंद्र जैन को लेने के लिए खुद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहुंचे थे। जेल से जैसे ही सत्येंद्र जैन बाहर निकले, आप कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया।
उस काम को रोकने के लिए मुझे गिरफ्तार किया गया था- जेल से बाहर आते ही सत्येंद्र जैन ने कर दिया बड़ा दावा
- Authored by: शिशुपाल कुमार
- Updated Oct 18, 2024, 08:39 PM IST
सत्येंद्र जैन को 2022 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। तब से वो जेल में थे। शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दी, जिसके बाद शुक्रवार शाम वो जेल से बाहर आ गए।
End of Feed
