LIVE

आज की ताजा खबर 7 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को धमकी, सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम बीच में नहीं बदले जा सकते; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 7 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर भारी हंगामा और बवाल हुआ है। अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करने वाला बैनर विधानसभा में दिखाने पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उग्र हो गए। यह बैनर इंजीनियर राशिद के भाई और आवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख लेकर आए थे। शेख इस बैनर को विधानसभा में दिखाने लगे। इसके बाद सदन में हंगामा और सत्ता एवं विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस एवं नोक-झोंक शुरू हो गई। हंगामा इतना बढ़ा की नौबत एक दूसरे के खींचने-धकेलने और मारपीट तक आ गई वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनावी हार पर अपनी चुप्पी तोड़ी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने 'आगे बढ़कर एक ऐतिहासिक अभियान चलाया'। बाइडेन ने कहा, "अमेरिका ने आज जो देखा वह वह कमला हैरिस थी जिसे मैं जानता हूं और जिसकी मैं गहराई से प्रशंसा करता हूं। वह एक जबरदस्त साथी और ईमानदारी, साहस और चरित्र से भरी लोक सेवक रही हैं।" वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की उधर बीते महीने सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की लागत में उछाल दर्ज हुआ है। बुधवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर महीने में सब्जियों की कीमतों ने शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की लागत बढ़ा दी है। घर में पकाई गई शाकाहारी थाली की कीमत में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मांसाहारी थाली की कीमत में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई वहीं महाराष्ट्र के वर्धा में बड़ा हादसा हो गया है। जहां भूगांव स्टील कंपनी में भीषण आग लगने से 16 कर्मचारी घायल हो गए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। इन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज किया जा रहा है उधर अपने लोक गीतों से भारतीय संगीत जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली मशहूर लोक गायिका ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ये घोषणा की है कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

  • बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को धमकी, कॉल कर मांगे 50 लाख रुपए
  • 'बिहार कोकिला 'शारदा सिन्हा पंचतत्व में हुईं विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • अनुच्छेद 370 की बहाली वाला बैनर दिखाने पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी बवाल
  • 'सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम बीच में नहीं बदले जा सकते'

NOV 07, 2024 18:42 IST

वायनाड में कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों वाले खाद्य पदार्थ पैकेट जब्त

वायनाड लोकसभा उपचुनाव से पहले उस समय राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है, जब जिले के थोलपेट्टी में बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग और पुलिस के उड़न दस्ते ने कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों वाले लगभग 30 खाद्य पदार्थ पैकेट जब्त किए।
NOV 07, 2024 17:58 IST

फ्लिपकार्ट-अमेजन के वेंडर्स के खिलाफ ED का एक्शन

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के वेंडर्स के खिलाफ ईडी ने बड़ी छापेमारी की है। दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और पंचकूला (हरियाणा) स्थित अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्रमुख वेंडर्स के 19 परिसरों पर छापेमारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है।
NOV 07, 2024 17:26 IST

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने छह बागी नेताओं को किया निलंबित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस पार्टी ने छह बागी नेताओं को निलंबित कर दिया है। ये सभी उम्मीदवार महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।
NOV 07, 2024 17:13 IST

हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
NOV 07, 2024 17:11 IST

शी चिनफिंग ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई संदेश भेजा। शी ने संदेश में कहा कि इतिहास ने हमें सिखाया है कि लाभ सहयोग से आता है और हार मुकाबले से आता है। एक स्थिर, स्वस्थ व सतत विकास वाले चीन-अमेरिका संबंध दोनों देशों के समान हितों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतीक्षा के अनुरूप है।
NOV 07, 2024 15:46 IST

इजराइल ने फलस्तीनी हमलावरों के परिजनों को निर्वासित करने के लिए कानून पारित किया

इजराइल की संसद ने बृहस्पतिवार को एक कानून पारित किया, जिसके जरिये फलस्तीनी हमलावरों के परिवार के सदस्यों को युद्ध प्रभावित गाजा पट्टी और अन्य स्थानों पर निर्वासित किया जाएगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के सदस्यों और उनके धुर दक्षिणपंथी सहयोगियों ने इस कानून की पैरोकारी की थी। यह कानून 41 के मुकाबले 61 मतों से पारित किया गया लेकिन इसे अदालत में चुनौती दिये जाने की संभावना है।
NOV 07, 2024 14:54 IST

'आतंकी हमले, साजिशें अब सीमारहित-अदृश्य जैसे हो गए हैं', एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में बोले गृह मंत्री शाह

गृह मंत्री ने कहा कि कई सारे राज्य अपने यहां जवानों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। प्रशिक्षण में राज्यों को अगर सहायता की जरूरत है तो हैदराबाद स्थित अकादमी भी उन्हें मदद कर सकती है। गृह मंत्री ने कहा कि कई सारे राज्य अपने यहां जवानों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।
NOV 07, 2024 14:14 IST

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को धमकी, कॉल कर मांगे 50 लाख रुपए

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए धमकी भरा कॉल आया है। जिसमें आरोपी ने 50 लाख रुपये की मांग की थी। कॉल डिटेल से लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला है कि रायपुर से फैजान के मोबाइल से यह कॉल आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
NOV 07, 2024 12:10 IST

सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम बीच में नहीं बदले जा सकते

मामला राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़ा है, जहां 2013 में अनुवादकों के पदों पर भर्ती के दौरान कुछ नियमों में बदलाव किया गया था, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा दे दी थी, उन्हें प्रक्रिया के बीच में ही बताया गया कि केवल वही उम्मीदवार नियुक्ति के लिए योग्य होंगे।
NOV 07, 2024 12:07 IST

Chhath Puja: ममता बनर्जी ने छठ पूजा पर लिखा 'छठ गीत'

छठ पूजा का पवित्र त्योहार देश के साथ दुनिया के कई हिस्सों में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है वहीं इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महापर्व छठ के लिए एक गीत लिखा है, सीएम ममता बनर्जी इसकी जानकारी खुद सभी को दी है गौर हो कि पश्चिम बंगाल में भी छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
NOV 07, 2024 11:11 IST

अनुच्छेद 370 की बहाली वाला बैनर दिखाने पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी बवाल

बैनर इंजीनियर राशिद के भाई और आवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख लेकर आए थे। शेख इस बैनर को विधानसभा में दिखाने लगे। इसके बाद सदन में हंगामा और सत्ता एवं विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस एवं नोक-झोंक शुरू हो गई।
NOV 07, 2024 11:09 IST

ISKCON मंदिर पर टिप्पणी के बाद तनाव, बांग्लादेश सेना की हिंदुओं पर कार्रवाई

बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव के कुछ हिस्सों में सेना के नेतृत्व में संयुक्त बलों ने बुधवार को गश्त की, यहां एक दिन पहले एक मुस्लिम किराना दुकानदार द्वारा इस्कॉन (ISKCON) के खिलाफ फेसबुक पर की गई पोस्ट को लेकर झड़प हो गई थी और इसमें कई लोग घायल हो गए थे।
NOV 07, 2024 10:43 IST

चुनाव में कमला से दूर रहे लैटिनो-अश्वेत, युवा वोटर, स्पष्ट एजेंडा भी नहीं पेश कर पाईं डेमोक्रेट उम्मीदवार

चुनावी रेस से जो बाइडेन के पीछे हट जाने के बाद हैरिस डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं। इसके बाद उन्होंने अपना 100 दिन का चुनाव अभियान शुरू किया। अपने अभियान में उन्होंने अबॉर्शन अधिकार, ऊंची कीमतों को कम करने सहित सर्विस क्लास को लुभाने के लिए कई वादे किए।
NOV 07, 2024 10:31 IST

राजकीय सम्मान के साथ पटना में आज होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

देश और दुनिया में मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा। शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार को दिल्ली में हुआ। बुधवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर पटना के लिए रवाना हो गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।
NOV 07, 2024 08:38 IST

ओबामा ने ट्रंप को दी बधाई, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की हार पर कह दी ये बात

बराक ओबामा ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके साथी टिम वाल्ज़ के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया, जिन्हें चुनाव में निर्णायक हार का सामना करना पड़ा।
NOV 07, 2024 08:37 IST

घर पर खाना पकाना हुआ 20 फीसदी महंगा, सब्जियों की कीमतों ने कर दिया खेला

शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की लागत में उछाल दर्ज हुआ है। घर में पकाई गई शाकाहारी थाली की कीमत में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि मांसाहारी थाली की कीमत में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
NOV 07, 2024 07:40 IST

जो बिडेन ने कमला हैरिस की चुनावी हार पर चुप्पी तोड़ी, कहा- 'उन्होंने आगे बढ़कर...'

राष्ट्रपति जो बिडेन ने बुधवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनावी हार पर अपनी चुप्पी तोड़ी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने 'आगे बढ़कर एक ऐतिहासिक अभियान चलाया'
NOV 07, 2024 07:27 IST

डोनॉल्ड ट्रंप के वफादार काश पटेल कौन हैं, जो हो सकते हैं अगले CIA प्रमुख ?

डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान रक्षा और खुफिया समुदायों में विभिन्न उच्च-श्रेणी के कर्मचारियों की भूमिका निभाने वाले रिपब्लिकन हाउस के पूर्व कर्मचारी, कश्यप 'काश' पटेल' (Kash' Patel) का नाम अगले सीआईए निदेशक (CIA Director) के लिए पसंद के तौर पर सामने आ रहा है।
NOV 07, 2024 06:39 IST

यूपी में शौहर ने फोन पर दिया तलाक, दूसरी महिला से निकाह की तैयारी

कौशांबी जिले में तीन तलाक देकर पति दूसरी शादी कर रहा है। जिसे लेकर पत्नी ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के एक साल बाद ही पति ने मारपीट शुरू कर दी थी। दोनों की दो बेटियां है, जिसके बाद अब फोन पर तील तलाक देकर पति दूसरी शादी करने जा रहा है