LIVE7 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: सीता सोरेन पर हुआ जानलेवा हमला, उनके ही पूर्व पीए देवाशीष घोष ने तानी पिस्तौल, तहव्वुर राणा को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका; नीतीश कुमार को एक बार और सीएम बनाएगी भाजपा
Aaj Ki Taza Khabar 7 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पूर्व विधायक और भाजपा की नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके ही पूर्व पीएम ने उन पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि इस हमले में वो बाल-बाल बच गईं। आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अमेरिका की शीर्ष अदालत ने मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी। राणा को बड़ा झटका लगा है। प्रत्यर्पण के खिलाफ उसने अपनी बीमारी का बहाना बनाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस से मुलाकात की। जयशंकर का आयरलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। राजधानी की प्रसिद्ध तुगलक लेन का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तुगलक लेन स्थित आवासों पर अब नई नेम प्लेट लगाई जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा गया है और उसके नीचे छोटे अक्षरों में तुगलक लेन अंकित किया गया है।

7 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: सीता सोरेन पर हुआ जानलेवा हमला, उनके ही पूर्व पीए देवाशीष घोष ने तानी पिस्तौल, तहव्वुर राणा को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका; नीतीश कुमार को एक बार और सीएम बनाएगी भाजपा
7 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पूर्व विधायक और भाजपा की नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके ही पूर्व पीएम ने उन पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि इस हमले में वो बाल-बाल बच गईं। आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अमेरिका की शीर्ष अदालत ने मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी। राणा को बड़ा झटका लगा है। प्रत्यर्पण के खिलाफ उसने अपनी बीमारी का बहाना बनाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस से मुलाकात की। जयशंकर का आयरलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। राजधानी की प्रसिद्ध तुगलक लेन का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तुगलक लेन स्थित आवासों पर अब नई नेम प्लेट लगाई जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा गया है और उसके नीचे छोटे अक्षरों में तुगलक लेन अंकित किया गया है।
- भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने अपने आवास के नाम प्लेट पर मार्ग का नाम बदला है
- मुंबई हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा की अर्जी यूएस सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई है
- अब सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन मिलकर बनाएंगे युद्ध खत्म करने का प्लान
चोट के कारण भारत के खिलाफ फाइनल से बाहर हो सकते हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह रविवार को फाइनल तक ठीक हो जायेंगे । हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक दस विकेट लिये हैं जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है । तैतीस वर्ष के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे ।
सीता सोरेन पर हुआ जानलेवा हमला
पूर्व विधायक और भाजपा की नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके ही पूर्व पीएम ने उन पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि इस हमले में वो बाल-बाल बच गईं। आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर ठाणे: 'विदेशी मुद्रा व्यापार' घोटाले में व्यक्ति से 13.54 लाख रुपये की ठगी की
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को विदेशी मुद्रा व्यापार से अच्छे लाभ का लालच देकर 13.54 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अंबरनाथ क्षेत्र के चिखलोली निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी से 14 फरवरी के बीच कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया और विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने के लिए उसे राजी किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को आकर्षक लाभ देने का आश्वासन दिया। आरोपियों के निर्देशानुसार, पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13.54 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
दिल्ली के चाणक्यपुरी में आईएफएस अधिकारी ने इमारत से कूदकर जान दी
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र रावत (उम्र 35-40 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केरल: त्रिशूर में कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्री की मौत
समीपवर्ती कोराट्टी में शुक्रवार की सुबह एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान एर्नाकुलम जिले के कोठामंगलम निवासी जैमन (42) और उसकी बेटी जोयना (11) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए कोराट्टी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बातया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे उस समय हुई जब कार पलक्कड़ जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैमन की पत्नी मंजू (38), बेटा जोएल (13) और रिश्तेदार एलन (17) मामूली रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक को नींद आ जाने के कारण दुर्घटना होने का संदेह है।
ईडी ने ‘अवैध' विदेशी धनप्रेषण मामले में कई राज्यों में छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुखौटा कंपनियों के जरिए भारत से विदेशों में कथित तौर पर करोड़ों रुपये अवैध तरीके से भेजे जाने से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को कई राज्यों में छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह मामला राजस्थान के जयपुर में काम करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ सीमा शुल्क विभाग की शिकायत से जुड़ा है। सूत्रों ने बताया कि छापे जयपुर, उदयपुर और अजमेर, मुंबई, सूरत और नोएडा में मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुखौटा या फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये के कथित अवैध धनप्रेषण की जांच के तहत कुछ कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
शिवसेना विधायक ने राकांपा सांसद तटकरे को औरंगजेब कहा
शिवसेना विधायक महेंद्र थोरवे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद सुनील तटकरे को मुगल बादशाह औरंगजेब करार देते हुए रायगढ़ के प्रभारी मंत्री के पद को लेकर महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में दोनों दलों के बीच बढ़ती दरार की ओर इशारा किया। रायगढ़ के विधायक थोरवे ने बुधवार को अलीबाग में एक कार्यक्रम में कहा कि तीसरे अंपायर (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा) ने रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद के फैसले पर रोक लगा दी क्योंकि यह गलत था।
जयशंकर ने की आयरलैंड के राष्ट्रपति हिगिंस से मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस से मुलाकात की। जयशंकर का आयरलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। जयशंकर इस सप्ताह ब्रिटेन और आयरलैंड के दौरे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दी गई हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समकालीन दुनिया और इसके विकास संबंधी चर्चाओं पर उनकी अंतर्दृष्टि का सम्मान है। राष्ट्रवाद को मजबूत करने में संस्कृति की भूमिका के बारे में बात की।’’
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी भाजपा नीतीश का समर्थन करेगी: सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक और कार्यकाल के लिए समर्थन करेगी। चौधरी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) किसी नए चेहरे को आगे बढ़ा सकता है। चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कुमार के बेटे निशांत का पार्टी में आना उनका (नीतीश कुमार का) ‘‘व्यक्तिगत’’ और जद(यू) का ‘‘आंतरिक’’ मामला है।
नीतीश कुमार को एक बार और सीएम बनाएगी भाजपा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक और कार्यकाल के लिए समर्थन करेगी। चौधरी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) किसी नए चेहरे को आगे बढ़ा सकता है। चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कुमार के बेटे निशांत का पार्टी में आना उनका (नीतीश कुमार का) ‘व्यक्तिगत’और जद(यू) का ‘आंतरिक’मामला है।
सांसद श्रीकांत शिंदे का कल से शिवसंवाद दौरा
मुंबई में महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शिवसेना द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसंवाद दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे मुंबई के लोकसभा वार मतदाता क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरे की शुरुआत शुक्रवार, 7 मार्च को उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र से होगी।
झारखंड : मरांडी बने भाजपा विधायक दल का नेता
भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को धनवार क्षेत्र से विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया।यहां एक बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मरांडी को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।भाजपा ने झारखंड में विधायक दल के नेता के चयन के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के अध्यक्ष के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
राहुल गांधी के खिलाफ टली सुनवाई
सुल्तानपुर की एक विशेष अदालत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जारी मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को एक बार फिर टल गई। सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में परिवादी और गवाह दोनों अनुपस्थित रहे, जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च के लिए निर्धारित कर दी।
तहव्वुर राणा को झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी खारिज
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश एलेना कागन द्वारा तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर स्थगन देने से इनकार करने के बाद, उसके वकील ने कागन को पहले से भेजे गए आपातकालीन आवेदन को नवीनीकृत किया, जिसमें अनुरोध किया गया कि नवीनीकृत आवेदन को अमेरिका की शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाए।
Elon Musk के स्पेसएक्स मिशन को बड़ा झटका!
एलन मस्क की स्पेसएक्स ने गुरुवार को लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद अंतरिक्ष में स्टारशिप पर नियंत्रण खो दिया। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप के इंजन बंद हो गए थे जिसके कारण ये हादसा हुआ। स्पेसएक्स ने लाइव स्ट्रीम में देखा जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में स्पेसक्राफ्ट का आग के गोले जैसा मलबा दक्षिणी फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में दिखाई दिया।