आज की ताजा खबर: लॉरेंस बिश्नोई का खास अमन भैंसवाल अमेरिका से प्रत्यर्पित ;Chakra View With Sumit Awasthi में किस स्टोरी को आप लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) ट्रंप, आज का मौसम, शीतलहर, पीएम मोदी, राहुल गांधी न्यूज़ टुडे लाइव अपडेट: उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हो रही है। वहीं, शीतलहर के कारण नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) ट्रंप, आज का मौसम, शीतलहर, पीएम मोदी, राहुल गांधी: उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हो रही है। वहीं, शीतलहर के कारण नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
फिलीपींस में बुधवार को 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र सैंटियागो शहर से करीब 27 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। झटके इतने तेज थे कि आसपास के इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए।
मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने बुधवार को तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। टीटीडी के अधिकारियों ने गोखूल का स्वागत किया और उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए ले गए।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गोखूल ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इससे पहले टीटीडी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए।’’ दर्शन के बाद, टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें (मॉरीशस के राष्ट्रपति को) रंगनायकुला मंडपम में रेशमी वस्त्र, प्रसाद और भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर प्रदान की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप जमीन के भीतर मध्यम गहराई पर आया, जिसके कारण इसका असर व्यापक क्षेत्र में महसूस किया गया। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों में संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां भूकंप की घटनाएं अक्सर दर्ज की जाती हैं।
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुधवार सुबह अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। एमसीडी की टीम 17 बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया और पुलिस पर पथराव हुआ. हालांकि, भीड़ को काबू में कर लिया गया। इलाके में तनाव बना हुआ था। हालांकि, हालात पर पुलिस ने काबू पा लिया है। अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट करेगा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के सबसे बड़े बेटे माइकल रीगन का निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। ‘रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट’ ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी और उन्हें ‘‘अपने पिता की विरासत का संरक्षक’’ बताया।
लॉरेंस बिश्नोई का खास अमन भैंसवाल अमेरिका से प्रत्यर्पित
सीबीआई के प्रवक्ता ने इसे लेकर एक बयान में कहा कि आरोपी एक कुख्यात अपराधी और संगठित आपराधिक गिरोह, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य है। उसे पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी। हालांकि, उस पर मुकदमा नहीं चला और बाद में वह फरार हो गया।"
इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर भैंसवाल का पता लगाया गया और अमेरिका में उसकी भौगोलिक स्थिति का पता लगाया गया। उसे अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर दिया गया और 7 जनवरी, 2026 को भारत में दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।
AIMIM नेता इम्तियाज जलील की कार पर हमला
महाराष्ट्र का छत्रपति संभाजी नगर में AIMIM के नेता इम्तियाज जलील की कार पर हमला हुआ। AIMIM के कार्यकर्ताओं ने ही हमला किया। टिकट ना मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने इम्तियाज जलील के कार पर हमला बोला। हमले के समय इम्तियाज जलील कार में मौजूद थे।
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले पर हुई सुनवाई
आज की ताजा खबर, 7 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गोखूल ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इससे पहले टीटीडी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए।’’ दर्शन के बाद, टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें (मॉरीशस के राष्ट्रपति को) रंगनायकुला मंडपम में रेशमी वस्त्र, प्रसाद और भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर प्रदान की।
आज की ताजा खबर, 7 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फिलीपींस में 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
फिलीपींस में बुधवार को 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र सैंटियागो शहर से करीब 27 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। झटके इतने तेज थे कि आसपास के इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप जमीन के भीतर मध्यम गहराई पर आया, जिसके कारण इसका असर व्यापक क्षेत्र में महसूस किया गया। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है।
आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों में संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां भूकंप की घटनाएं अक्सर दर्ज की जाती हैं।
आज की ताजा खबर, 7 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के पुत्र माइकल रीगन का निधन
आज की ताजा खबर: यूक्रेन के सहयोगियों द्वारा समर्थित सुरक्षा बयान 'महत्वपूर्ण कदम': मैक्रों
पेरिस में दो दर्जन से अधिक देशों की बैठक के बाद, मैक्रों ने कहा कि अधिकारियों ने अमेरिकी नेतृत्व में युद्धविराम निगरानी तंत्र पर सहमति व्यक्त की है।
आज की ताजा खबर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का देर रात धरना-प्रदर्शन। मृतका की बहन ने परिवार के लोगो के साथ दिया धरना। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया गंभीर आरोप। पति सूरज सिंह समेत सास-ससुर व ननदों पर मुकदमा दर्ज। मृतका श्वेक्षा सिंह की शादी 4 दिसंबर 2025 को हुई थी। दहेज में 10 लाख खर्च के बावजूद 100 ग्राम सोने की मांग का आरोप। मायके से दोबारा भेजे गए 5 लाख के सोने के बाद हुई मौत। पुलिस ने निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन। दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी का मामला।
