LIVE

6 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे मिली नोटों की गड्डी; किसानों का दिल्ली कूच आज, भाजपा नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू AAP में हुए शामिल

6 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में गीता कॉलोनी स्थित रानी गॉर्डन की झुग्गियों में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। शंभू बॉर्डर पर बैरीकेट्स लगाए गए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा। वहीं, नासा ने अंतरिक्ष में अपने मानव मिशन में देरी की घोषणा की है। यह मिशन 2027 तक टल गया है, पहले इसे 2026 में भेजा जाना था। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...

आज की ताजा खबर LIVE
6 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे मिली नोटों की गड्डी; किसानों का दिल्ली कूच आज, भाजपा नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू AAP में हुए शामिल

  • 6 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़:
  • दिल्ली की गीता कॉलोनी की झुग्गियों में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद।
  • आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट आज एडिलेट में शुरू होगा।
  • नासा ने अंतरिक्ष में मानव मिशन में की देरी की घोषणा।
  • कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी के चेतावनी जारी।

DEC 06, 2024 16:11 IST

जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान सेना के एक जवान की मौत

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के ऊपरी इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को सेना के एक जवान की हृदयाघात से मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दाचीगाम में मुठभेड़ के बाद हरवान के वन क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जुनैद अहमद भट मारा गया था। उन्होंने बताया कि लश्कर का ‘ए’ श्रेणी का आतंकी भट 20 अक्टूबर को गांदेरबल के गगनगीर इलाके में एक सुरंग निर्माण स्थल के पास हुए हमले में शामिल था, जिसमें एक स्थानीय चिकित्सक और छह प्रवासी श्रमिक मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षा बल शहर के हरवान इलाके में फकीर गुजरी, दारा में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तो सेना के एक जवान की हृदयाघात से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जवान की पहचान सेना की 34 असम राइफल्स के जसविंदर सिंह के रूप में की गयी है। मंगलवार को मुठभेड़ के बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए विशाल वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया हुआ है।
DEC 06, 2024 16:10 IST

जुमे की नमाज से पहले उत्तर प्रदेश के संभल में सुरक्षा बढ़ाई गई

बाबरी मस्जिद को गिराए जाने की घटना के 32 साल पूरे होने और जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को संभल में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। शहर के मौलानाओं ने लोगों से अपनी स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा करने और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को शहर के कोट गर्वी इलाके में मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किए जाने के बाद संभल में हिंसा हुई थी। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। जिले में तभी से स्थिति तनावपूर्ण है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रेरित कारसेवकों ने छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। इस घटना के 32 साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर पुलिस ने संभल में फ्लैग मार्च निकाला और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी, जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया।
DEC 06, 2024 16:09 IST

आप के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने टिकट नहीं मिलने का संकेत दिया

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आगामी चुनाव में उन्हें तिमारपुर सीट से टिकट संभवत: नहीं मिलेगा। पांडे ने कहा कि अब उनके लिए कुछ और करने का समय आ गया है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र से कोई भी चुनाव लड़े, केवल अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे और लोग यह सुनिश्चित करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में शाहदरा से आप विधायक और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपनी बढ़ती हुई उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं। आप के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने के बाद, अब समय है कि आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे।’’
DEC 06, 2024 16:06 IST

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राज्यपाल बागडे से मुलाकात की

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रोफेसर वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। राजभवन के प्रवक्ता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। प्रवक्ता के अनुसार देवनानी सुबह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बागडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को श्रीमद्भगवद् गीता की प्रति भी भेंट की। प्रवक्ता के अनुसार यह शिष्टाचार मुलाकात थी। विधानसभा सचिवालय के अनुसार देवनानी ने राज्यपाल का दुपट्टा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। देवनानी ने 16वीं राज विधानसभा के जनवरी माह में प्रस्तावित सत्र, राज्य विश्वविद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों, उच्च शिक्षा और संवैधानिक विषयों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही देवनानी ने चार देशों ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान की अपनी हालिया यात्रा के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी। दोनों नेताओं ने विधायी निकायों का अवलोकन और संसदीय प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
DEC 06, 2024 14:15 IST

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने BJP पर लगया गंभीर आरोप

DEC 06, 2024 14:12 IST

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर न्यायालय ने सीबीआई से मांगा जवाब

उच्चतम न्यायालय ने 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत के अनुरोध वाली याचिका पर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति पी. बी. वराले की पीठ ने सीबीआई को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर याचिका पर जवाब देने को कहा है। पीठ ने कहा, ‘‘नोटिस जारी कर रहे हैं। चार सप्ताह के भीतर इस पर जवाब दाखिल करें।’’ कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीद से संबंधित है। जेम्स ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 25 सितंबर के आदेश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने 25 सितंबर के आदेश में मामले में जेम्स को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
DEC 06, 2024 14:11 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की नागरिकता संबंधी स्वामी की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका पर शुक्रवार को केंद्र से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा जिसमें गृह मंत्रालय को राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर निर्णय लेने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने मौखिक रूप से केंद्र सरकार की ओर से पेश ‘प्रॉक्सी’ वकील से मामले में निर्देश प्राप्त करने को कहा। पीठ ने कहा, ‘‘हम कोई भी आदेश पारित करने से पहले सरकार के वकील की सहायता लेना चाहते हैं।’’ अदालत शुरू में याचिका पर नोटिस जारी करने की इच्छुक थी। अदालत को केंद्र के ‘प्रॉक्सी’ वकील ने बताया कि मामले में पहले सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया है इसलिए उन्होंने मामले में नए वकील को नियुक्त करने के लिए कुछ समय मांगा है। इसके बाद पीठ ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 13 जनवरी, 2025 की तारीख तय की।
DEC 06, 2024 13:47 IST

AAP नेता दिलीप पांडे ने की चुनाव न लड़ने की घोषणा

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी में रहकर कुछ और किया जाए।
DEC 06, 2024 13:43 IST

भाजपा नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू AAP में शामिल

दो बार के विधायक व भाजपा नेता सुरेंन्द्र पाल सिंह बिट्टू पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
DEC 06, 2024 13:06 IST

मणिपुर: इंफाल पश्चिम में प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
DEC 06, 2024 13:06 IST

ईरान ने अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण करने का दावा किया

ईरान ने अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण करने की सोमवार को घोषणा की जो उसके उस नवीनतम प्रक्षेपण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी पश्चिमी देश आलोचना करते हैं। पश्चिमी देशों का आरोप है कि इस कार्यक्रम से तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ावा मिल रहा है।
DEC 06, 2024 12:36 IST

किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बंद

किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला जिले में शंभू बार्डर के आसपास कई इलाकों में इंटनरेट सेवाएं बंद की गईं हैं।
DEC 06, 2024 12:29 IST

राहुल गांधी के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं : प्रियंका गांधी

ग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘‘देशद्रोही’’ कहे जाने पर शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।
DEC 06, 2024 12:28 IST

बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

DEC 06, 2024 12:06 IST

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद

प राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा में कैश मिला। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद के सीट के नीचे से यह कैश बरामद हुआ।
DEC 06, 2024 11:03 IST

अडाणी मुद्दे पर राहुल-प्रियंका ने संविधान की प्रति लेकर किया प्रदर्शन

DEC 06, 2024 10:23 IST

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, रेपो रेट बरकरार

आरबीआई ने लगातार 11वीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है।
DEC 06, 2024 10:16 IST

तीन दिवसीय ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ का करेंगे उद्घाटन पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिवसीय ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। पहली बार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के कई राज्यों की विशाल सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
DEC 06, 2024 10:12 IST

चित्रकूट सड़क हादसे में 5 की मौत

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई, इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
DEC 06, 2024 09:24 IST

एडिलेड में भारत ने जीता टॉस

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं।