LIVE

आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: TMC नेता फिरहाद हकीम ने दिया कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा, दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चला बुलडोजर

Piyush KumarUpdated Jun 5, 2026, 23:35 IST

आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। MP News: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज से शुरू होगा 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान, सीएम करेंगे शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ करेंगे।

आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: TMC नेता फिरहाद हकीम ने दिया कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा, दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चला बुलडोजर
आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: TMC नेता फिरहाद हकीम ने दिया कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा, दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चला बुलडोजर

आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। सूरत पहुंचने के बाद 3:30 बजे पीएम मोदी इनडोर स्टेडियम में जनसभा करेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 5 जून से 30 सितंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और दमन के दौरे पर जाएंगे, जहां वह लगभग 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह सूरत में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें सूरत में 200 बिस्तरों वाला ईएसआईसी अस्पताल और दमन के नमो हवाईअड्डे का नया टर्मिनल भवन शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’मैं पांच जून को गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।’’


पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव से पहले 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा, जजों (न्यायिक अधिकारियों) को बंधक बनाने और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मौलाना इमरान अली और रिंकू एसके के रूप में हुई है। एनआईए ने दोनों को अलग-अलग मामलों में छापेमारी के बाद हिरासत में लिया है।

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भारी संख्या में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आज 12:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगें, जहां 1:00 बजे आज जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी। खोड़ा इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
’विधान सौध’ में उनके नामांकन दाखिल करने के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और के सी वेणुगोपाल तथा राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी को सौंपे गए।

JUN 05, 2026 23:35 IST

बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो विमान से पक्षी टकराया

बेंगलुरु से मुंबई जाने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार को रनवे पर ले जाते समय उससे एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद पायलट को विमान वापस पार्किंग क्षेत्र में ले जाना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों इंजनों के निरीक्षण सहित आवश्यक जांच के बाद, एयरबस ए321नियो विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और एक घंटे से अधिक देरी के बाद उसने उड़ान भरी। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। विमान में सवार एक यात्री ने बताया, विमान ने रफ्तार पकड़ ली थी और उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था तभी एक पक्षी उससे टकरा गया। इस घटना पर इंडिगो की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
JUN 05, 2026 18:03 IST

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले में सीबीआई ने यूपी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने आरोपी विकास मिश्रा और गोलू सिंह को तलाशी अभियान के दौरान क्रमशः उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बलिया से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा को लखनऊ के एक होटल से पकड़ा गया, जबकि सिंह को बलिया से गिरफ्तार किया गया। इसी से संबंधित एक अन्य घटनाक्रम में, इस मामले के एक अन्य आरोपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​मोनू ने बृहस्पतिवार को बलिया की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, कुख्यात अपराधी मोनू 12 आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है और वह रथ हत्याकांड में भी वांछित था। रथ पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रमुख चेहरा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शुभेंदु अधिकारी के कार्यकारी सहायक के रूप में कार्यरत थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के दो दिन बाद छह मई को रथ की मध्यमग्राम में हत्या कर दी गई थी।
JUN 05, 2026 18:02 IST

अन्नामलाई ने तमिलनाडु की राजनीति में नया बदलाव लाने का वादा किया

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि वह "आम आदमी की राजनीति" लाने के उद्देश्य से एक नई राजनीतिक यात्रा शुरू कर रहे हैं, जो पारंपरिक व्यक्ति-प्रधान राजनीति से दूर होगी और चाटुकारिता और वंशानुगत सत्ता को खारिज करेगी। अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी। इस तरह के नए राजनीतिक आंदोलन की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह नाम के बारे में नहीं, बल्कि एक विचार के बारे में होगा। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपने संबोधन में उनके राजनीतिक दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा, "आइए हम खुद को बदलें, और बदलाव स्वाभाविक रूप से होगा... आंदोलन का मूल सिद्धांत है कि खुद को बदलें और बदलाव लाएं (मारुवोम, मातृवोम)।"

​अन्नामलाई (42) ने "पंथवादी राजनीति" से दूर जाने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसके बजाय "आम आदमी" की राजनीति करेंगे, जो लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन मौजूदा पार्टियों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा है। उन्होंने संबोधन में कहा, "हम यहां किसी से प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं हैं। सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी पार्टियां जो भी हों, उन्हें अपनी नीतियां व्यक्त करने दीजिए, और हम भी उचित समय पर अपनी नीतियां व्यक्त करेंगे।" उन्होंने कहा, "हमारी राजनीति सिर्फ विरोध करने के लिए नहीं है। तमिलनाडु में हम द्रमुक, अन्नाद्रमुक, एनटीके, सीमन (एनटीके के संस्थापक), अंबुमणि (पीएमके नेता), जी.के. वासन (टीएमसी नेता), ए.सी. शणमुगम, पारिवेंधर, जॉन पांडियन, कृष्णासामी, वाइको, प्रेमलता मैडम को जिस नजरिए से देखते हैं, ठीक उसी नजरिए से मैं भारतीय जनता पार्टी को देखूंगा।" अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति के अनुसार, उनका सिद्धांत किसी संगठन को सम्मानपूर्वक सूचित करके उससे बाहर निकलना था और उन्होंने भाजपा से अपने प्रस्थान को तमिल सद्गुण का विस्तार बताया।
JUN 05, 2026 16:12 IST

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चला बुलडोजर

JUN 05, 2026 16:10 IST

TMC नेता फिरहाद हकीम ने दिया कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा

कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2018 में पूर्व मेयर सोवन चटर्जी के अचानक इस्तीफा देने के बाद नगर निगम के पार्षदों ने उन्हें मेयर चुना था। हकीम ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया। हालांकि, अब उन्हें लगता है कि वह इस पद की जिम्मेदारियों को पहले की तरह नहीं निभा पा रहे हैं। उनके अनुसार, मेयर की कुर्सी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है।
JUN 05, 2026 14:38 IST

खरगे ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
’विधान सौध’ में उनके नामांकन दाखिल करने के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और के सी वेणुगोपाल तथा राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी को सौंपे गए।
JUN 05, 2026 14:37 IST

पुणे में एलपीजी रिसाव के कारण हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, दो रिश्तेदार घायल

पुणे के वाघोली इलाके में एक आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह एलपीजी रिसाव के कारण हुए विस्फोट और आग लगने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे खांडवे नगर की दो मंजिला इमारत में हुई। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने सिलेंडर विस्फोट और आग लगने के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद खराड़ी, धानोरी और यरवदा दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
JUN 05, 2026 12:46 IST

भारत और चीन के ‘नाजुक' संबंधों में हस्तक्षेप नहीं करेगा रूस: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन के ’’नाजुक’’ द्विपक्षीय संबंधों में रूस हस्तक्षेप नहीं करेगा। पुतिन ने साथ ही विश्वास जताया कि भारत और चीन काफी समय से लंबित अपने सीमा विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुतिन ने ’पीटीआई’ समेत दुनिया की अग्रणी समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ व्यापक बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सराहना करते हुए कहा कि दोनों नेता सीमा संबंधी मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रूस के राष्ट्रपति ने ’पीटीआई’ के सीईओ और प्रधान संपादक विजय जोशी के एक सवाल के जवाब में कहा, ’’भारत और चीन के बीच नाजुक एवं बहुआयामी संबंध है और इसमें हस्तक्षेप करना अच्छा विचार नहीं है। बेशक, हमारा अपने दोनों मित्रों-भारत और चीन-के साथ संवाद होता है।’’
उन्होंने कहा, ’’राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी, दोनों सीमा मुद्दे समेत आपसी हितों से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’’
JUN 05, 2026 11:47 IST

रेखा गुप्ता ने 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का उद्घाटन किया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत की।
केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधे भी रोपे। इस कार्यक्रम के दौरान ’दिल्ली की कार्य योजना 2026-27 से 2036-37’ और ’दिल्ली बर्ड एटलस’ सहित कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए।
गुप्ता ने कहा, "इस वर्ष दिल्ली सरकार ने एक हरित बजट पेश किया है जिसमें बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा हरित परियोजनाओं के लिए चिन्हित किया गया है। सरकार का इस साल 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।"
JUN 05, 2026 09:54 IST

चमोली सड़क हादसा: 'पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा



बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह जोशीमठ के पास 'पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे। एक महिला जिसकी मौत हो गई है और जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं
JUN 05, 2026 09:43 IST

खोड़ा इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का करेंगें पाठ

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भारी संख्या में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आज 12:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगें, जहां 1:00 बजे आज जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी। खोड़ा इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है।
JUN 05, 2026 09:42 IST

मालदा हिंसा मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव से पहले 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा, जजों (न्यायिक अधिकारियों) को बंधक बनाने और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मौलाना इमरान अली और रिंकू एसके के रूप में हुई है। एनआईए ने दोनों को अलग-अलग मामलों में छापेमारी के बाद हिरासत में लिया है।
JUN 05, 2026 09:41 IST

Xi Jinping North Korea Visit: उत्तर कोरिया के दौरे पर जाएंगी चीनी राष्ट्रपति

चीन के नेता शी चिनफिंग अगले सप्ताह उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे, जो वर्षों बाद उत्तर कोरिया की उनकी पहली यात्रा होगी। दोनों देशों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
यह घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु बम ईंधन उत्पादन के लिए एक नए केंद्र का अनावरण करने के एक दिन बाद हुई। संयंत्र के दौरे के दौरान किम ने देश की परमाणु शक्ति को ’’तेजी से’’ बढ़ाने की योजना की घोषणा की। विशेषज्ञों का कहना है कि संयंत्र के खुलासे से संकेत मिलता है कि शी चिनफिंग की उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की यात्रा से पहले किम अपने देश को परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं।

JUN 05, 2026 09:22 IST

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर, 22,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और दमन के दौरे पर जाएंगे, जहां वह लगभग 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह सूरत में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें सूरत में 200 बिस्तरों वाला ईएसआईसी अस्पताल और दमन के नमो हवाईअड्डे का नया टर्मिनल भवन शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’मैं पांच जून को गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।’’
JUN 05, 2026 09:22 IST

नोएडा की आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग

नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिसके बाद एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि यह घटना सेक्टर-75 में स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में सुबह आठ बजे हुई। उन्होंने बताया कि आग फ्लैट में एयर कंडीशन में हुए विस्फोट की वजह से लगी।आग के कारण पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
JUN 05, 2026 07:12 IST

विश्व पर्यावरण दिवस आज

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाएगा।
JUN 05, 2026 07:12 IST

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा

पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। सूरत पहुंचने के बाद 3:30 बजे पीएम मोदी इनडोर स्टेडियम में जनसभा करेंगे।