LIVEआज की ताजा खबर 5 दिसंबर: भारत-रूस के बीच हुए अहम करार, 2030 तक आर्थिक समझौते पर लगी मुहर, दिल्ली से इंडिगो की आज की सभी फ्लाइट्स रात 12 बजे तक कैंसिल, RBI ने 0.25% घटाया रेपो रेट
Aaj Ki Taza Khabar 5 December 2025 LIVE: भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की। इस बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि इस युद्ध में भारत तटस्थ नहीं है बल्कि वह शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए शांति के जो भी प्रयास होंगे, भारत उसका समर्थन करेगा। पीएम ने कहा कि हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए क्योंकि शांति के रास्ते से ही सभी का कल्याण हो सकता। पीएम ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द शांति होने की उम्मीद जताई।वहीं देश की सबसे बड़ी एयरलाइन विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। अबतक करीब 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि कई उड़ानें देरी से टेकऑफ कीं जिसकी वजह से हवाई यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या दिल्ली, बेंगलुरू या हैदराबाद एयरपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के एयरपोर्ट और हवाई यात्री प्रभावित हुए। उधऱ आरबीआई एमपीसी की बैठक बुधवार को शुरू हुई थी। आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन-दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान किया। इस फैसले में रेपो रेट कटौती का तोहफा दिया गया है। वहीं पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आधिकारिक तौर पर देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बन गए हैं। इस पद पर मुनीर की नियुक्ति को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस पद पर वह पांच साल तक रहेंगे।

आज की ताजा खबर 5 दिसंबर: भारत-रूस के बीच हुए अहम करार, 2030 तक आर्थिक समझौते पर लगी मुहर, दिल्ली से इंडिगो की आज की सभी फ्लाइट्स रात 12 बजे तक कैंसिल, RBI ने 0.25% घटाया रेपो रेट
Aaj Ki Taza Khabar 5 December 2025 LIVE: भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की। इस बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि इस युद्ध में भारत तटस्थ नहीं है बल्कि वह शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए शांति के जो भी प्रयास होंगे, भारत उसका समर्थन करेगा। पीएम ने कहा कि हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए क्योंकि शांति के रास्ते से ही सभी का कल्याण हो सकता। पीएम ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द शांति होने की उम्मीद जताई।वहीं देश की सबसे बड़ी एयरलाइन विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। अबतक करीब 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि कई उड़ानें देरी से टेकऑफ कीं जिसकी वजह से हवाई यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या दिल्ली, बेंगलुरू या हैदराबाद एयरपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के एयरपोर्ट और हवाई यात्री प्रभावित हुए। उधऱ आरबीआई एमपीसी की बैठक बुधवार को शुरू हुई थी। आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन-दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान किया। इस फैसले में रेपो रेट कटौती का तोहफा दिया गया है।
भारत-रूस के बीच हुए अहम करार, 2030 तक आर्थिक समझौते पर लगी मुहर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां दूसरे दिन उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता हुई। बातचीत के बाद दोनों देशों ने जहाज निर्माण (युद्धपोत), यूरिया उत्पादन, केमिकल और फर्टिलाइज़र क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए करार किए।
DGCA ने बदला लीव-फॉर-रेस्ट नियम, तुरंत प्रभाव से लागू
DGCA ने अपना वह नियम वापस ले लिया है जिसके तहत एयरलाइंस को क्रू के लिए हफ़्ते में एक बार आराम की जगह छुट्टी देने से रोका गया था। यह बदलाव तुरंत लागू हो गया है। रेगुलेटर का कहना है कि इस कदम से एयरलाइंस को स्टाफ की कमी को मैनेज करने और मौजूदा संकट के दौरान ऑपरेशन को ज़्यादा आसानी से चलाने में मदद मिलेगी।
हैदराबाद हाउस में मिले पुतिन-मोदी, यूक्रेन युद्ध पर हुई बात
भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की। इस बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि इस युद्ध में भारत तटस्थ नहीं है बल्कि वह शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए शांति के जो भी प्रयास होंगे, भारत उसका समर्थन करेगा। पीएम ने कहा कि हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए क्योंकि शांति के रास्ते से ही सभी का कल्याण हो सकता। पीएम ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द शांति होने की उम्मीद जताई।
राजघाट जाकर पुतिन ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का गर्मजोशी से भारत में स्वागत किया। रूसी राष्ट्रपति का यह भारत दौरा दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शुक्रवार शाम पीएम मोदी ने रात्रिभोज की मेजबानी की। इसके बाद पीएम मोदी ने पुतिन को भागवत गीता पुस्तक भेंट की। वहीं, आज का दिन राजनयिक दृष्टि से बेहद अहम है। पुतिन ने शुक्रवार सुबह राजघाट जाकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली से इंडिगो की आज की सभी फ्लाइट्स रात 12 बजे तक कैंसिल
इंडिगो फ्लाइट को लेकर संकट और गहरा गया है। ताजा घटनाक्रम में बताया जा रहा है कि शुक्रवार यानी 5 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने वाली इंडिगो की सभी फ्लाइट्स रात 12 बजे तक कैंसिल कर दी गई हैं। इंडिगो के अनुसार, उनकी टीमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, डीजीसीए, बीसीएएस, एएआई और विभिन्न हवाईअड्डा संचालकों के सहयोग से स्थिति को सामान्य करने में लगातार जुटी हैं।
गुजरात में SIR: इलेक्टोरल रोल में 17 लाख से ज़्यादा मरे हुए वोटर मिले
गुजरात में इलेक्टोरल रोल के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से पता चला है कि राज्य भर में मौजूदा वोटर लिस्ट में 17 लाख से ज़्यादा मरे हुए वोटर अभी भी शामिल थे, यह बात चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) के ऑफिस से जारी एक रिलीज़ में कही गई है।गुरुवार को जारी रिलीज़ के मुताबिक, गुजरात में SIR का काम 4 नवंबर को बूथ-लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा अपने तय इलाकों में एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने के साथ शुरू हुआ। यह कैंपेन 11 दिसंबर तक चलेगा।
Indigo संकट को लेकर राहुल गांधी का तंज
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। गुरुवार को अबतक 550 से ज्यादा घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इसे लेकर राहुल गांधी ने तंज कसा है।
होम-कार लोन होगा और सस्ता, RBI ने 0.25% घटाया रेपो रेट
आरबीआई एमपीसी की बैठक बुधवार को शुरू हुई थी। आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन-दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान किया। इस फैसले में रेपा रेट कटौती का तोहफा दिया गया है।
आज नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-रूस के रिश्ते
रूसी नेता का नयी दिल्ली का यह दौरा इसलिए और भी अहम हो गया है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में तेजी से आ रही गिरावट की पृष्ठभूमि में हो रहा है। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार के क्षेत्रों सहित कई समझौते होने की उम्मीद है। दोनों नेताओं के बीच बैठक से पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
RBI MPC Meeting के फैसले की घोषणा आज, रेपो दर में कटौती होगी या रहेगा बरकरार?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति के फैसले घोषित करेगा। विशेषज्ञ 0.25% रेपो दर कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा तीन दिन चली एमपीसी बैठक के नतीजे बताएंगे।
दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दौरा; इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे। उनके दौरे के चलते राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और पार्किंग नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
भारत दौरे पर पुतिन, राष्ट्रपति भवन में होगा राजकीय सम्मान
पीएम मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन का गर्मजोशी से भारत में स्वागत किया। रूसी राष्ट्रपति का यह भारत दौरा दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शुक्रवार शाम पीएम मोदी ने रात्रिभोज की मेजबानी की। इसके बाद पीएम मोदी ने पुतिन को भागवत गीता पुस्तक भेंट की। वहीं, आज का दिन राजनयिक दृष्टि से बेहद अहम है। व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शाामिल होंगे. इस बैठक में कुछ प्रमुख बिजनेसमैन भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर अहम चर्चा होगी।
IndiGo की उड़ानें अभी और होंगी रद्द! 550 से ज्यादा हो चुकी हैं कैंसिल
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। गुरुवार को अबतक 550 से ज्यादा घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। साथ ही अगले कुछ दिनों में और उड़ानें रद्द होने की आशंका है। हालांकि, एयरलाइन सोमवार से अपनी उड़ानों की संख्या में कटौती करने जा रहा है।
नोएडा में भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बदलेंगे कई रूट
डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस यानी 6 दिसंबर, शनिवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-95 में श्रद्धांजलि सभा में बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। ट्रैफिक से जुड़ी किसी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।