LIVEआज की ताजा खबर, 30 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दक्षिण दिल्ली के साकेत में इमारत ढही
आज की ताजा खबर, 30 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: बंगलूरू के विधान सौधा में आज कांग्रेस विधायकों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद सिद्धारमैया करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान से नौसैनिक घेराबंदी हटाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह ईरान के साथ एक समझौते पर अंतिम फैसला लेने जा रहे हैं।

आज की ताजा खबर, 30 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दक्षिण दिल्ली के साकेत में इमारत ढही
बंगलूरू के विधान सौधा में आज कांग्रेस विधायकों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद सिद्धारमैया करेंगे। पूरी उम्मीद है कि इस बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नया नेता चुन लिया जाएगा। यानी डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान से नौसैनिक घेराबंदी हटाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह ईरान के साथ एक समझौते पर अंतिम फैसला लेने जा रहे हैं। सिचुएशन रूम में उनकी मीटिंग है। इस समझौते के तहत युद्धविराम को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को खोलना और तेहरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को खत्म करना शामिल होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'गोवा राज्य स्थापना दिवस' (Goa Statehood Day) के विशेष अवसर पर गोवा के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में गोवा की जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और वहां के लोगों के मिलनसार स्वभाव की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस दिन को उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर बताया जिन्होंने गोवा की प्रगति और उसकी विशिष्ट पहचान के लिए अथक प्रयास किए। साथ ही, उन्होंने कामना की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और एक 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कानूनी शिकंजा और कड़ा होता जा रहा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले की संजीदगी को देखते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले की मुख्य आरोपियों में से एक, मनीषा संजय हवलदार की सीबीआई कस्टडी को अगले 2 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।
नोएडा में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली ‘स्पार्क मिंडा' कंपनी में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-59 स्थित ऑटो पार्ट्स निर्माता ’स्पार्क मिंडा’ कंपनी में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय कंपनी में करीब 600 कर्मचारी मौजूद थे और फायर अलार्म बजते ही कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अफरातफरी और धुएं के कारण पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। गौतम बुद्ध नगर जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि शाम करीब छह बजे कंपनी के भूतल और प्रथम तल पर स्थित केमिकल एवं थिनर के भंडार में आग लगी, जो तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट और किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है हालांकि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के पांच वाहन भेजे गए थे लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए उनकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई। नोएडा के अलावा गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर से भी अग्निशमन दल बुलाए गए तथा करीब 150 अग्निशमनकर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। घने धुएं के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। धुएं का असर आसपास के सेक्टर-59, सेक्टर-62 और मामूरा क्षेत्र तक देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। कंपनी ने एक बयान में बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है हालांकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थिति की निगरानी व समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई।
दक्षिण दिल्ली में इमारत ढही, कोई हताहत नहीं
दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने की सूचना शाम करीब पौने आठ बजे मिली और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया, "दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गयी हैं और अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
कर्नाटक के गवर्नर शिवकुमार को 3 जून को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बुलाया
कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बुलाया है।
नोएडा के सेक्टर-58 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी भीषण आग
नोएडा के सेक्टर-58 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जबकि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
राबड़ी देवी के आवास पर बढ़ी सुरक्षा
राबड़ी देवी द्वारा सरकारी आवास खाली नहीं करने संबंधी बयान दिए जाने के बाद उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्थिति पर नजर रखने के लिए सचिवालय एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अधिकारियों ने एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी मौके पर बुलाया। इसी क्रम में सीडीपीओ अनु कुमारी सुरक्षा दल के साथ आवास पहुंचीं और राबड़ी देवी से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली।
आज कर्नाटक विधायक दल के नेता का होगा ऐलान- के.सी वेणुगोपाल
बेंगलुरु में चल रही विधायक दल की बैठक
CLP मीटिंग से पहले कांग्रेस नेता लक्ष्मण सावदी ने कहा, “आज CLP (कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी) की मीटिंग होगी। मीटिंग के दौरान नेता चुना जाएगा और उसे बिना विरोध के घोषित किया जाएगा। इस बारे में कोई चिंता या अनिश्चितता नहीं है। हमारी पार्टी के सीनियर नेता भी आ रहे हैं, और उनके नेतृत्व में फैसला लिया जाएगा। शाम तक फैसला गवर्नर को सौंप दिया जाएगा। उसके बाद, कल से पूरी काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।” यह बैठक बेंगलुरु में चल रही है।
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई-अंडरवर्ल्ड आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, नौ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े उन नौ संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा कर्मियों पर हमलों की कथित तौर पर साजिश रच रहे थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान आरोपियों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
इसने बताया कि खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल पर कुछ समय से निगरानी रखी जा रही थी, जिसके बाद इसके सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए समन्वित कार्रवाई की गई।
मनीषा हवलदार से 2 दिन और पूछताछ करेगी CBI
नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कानूनी शिकंजा और कड़ा होता जा रहा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले की संजीदगी को देखते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले की मुख्य आरोपियों में से एक, मनीषा संजय हवलदार की सीबीआई कस्टडी को अगले 2 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।
जॉर्जिया में लापता अहमदाबाद के मेडिकल छात्र का 15 दिनों से सुराग नहीं
उन्होंने कहाअहमदाबाद का रहने वाला ध्वनित राजदीप, जो जॉर्जिया में कॉकेसस मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के नौवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था, पिछले 15 दिनों से लापता है। 14 तारीख को परिवार से आखिरी बार बात होने के बाद से उसका मोबाइल बंद है और अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार का आरोप है कि ध्वनित को उसके साथ रहने वाले कुछ लोगों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी और गायब होने से पहले उसे धमकियां भी मिली थीं।
उन्होंने कहा कि ध्वनित के पिता मयूरभाई ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में बेहद होशियार था और रिसर्च लेख भी लिखता था। “वो अमेरिकन मेडिकल जर्नल में लिखता था, गूगल स्कॉलर में उसके लेख छपे हैं। कॉलेज में उसे स्कॉलर स्टूडेंट के तौर पर जाना जाता था। वह सिर्फ पढ़ाई करने गया था।
आज की ताजा खबर: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनकाउंटर
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 (CIA-40) को सूचना मिली थी कि हिमांशु भाऊ गैंग के दो कुख्यात शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने हाईवे पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने रुकने के बजाय सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में क्राइम ब्रांच (CIA-40) की सरकारी गाड़ी पर 3 गोलियां लगीं। इस जानलेवा हमले में गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
ईरान समझौते पर विचार कर रहे ट्रंप लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक आवास एवं कार्यालय’व्हाइट हाउस’ में शुक्रवार को अपने सलाहकारों के साथ बैठक की लेकिन ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने संबंधी प्रस्तावित समझौते पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। इस बीच ईरान ने भी कहा है कि यह समझौता अभी अंतिम रूप नहीं ले पाया है।
बैठक से पहले ट्रंप ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर ’’अंतिम निर्णय’’ लेने वाले हैं। हालांकि, बाद में प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ लगभग दो घंटे चली बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई।
अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि ट्रंप केवल उसी समझौते को मंजूरी देंगे जो उनकी ’’तय शर्तों’’ को पूरा करे और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाए।
ट्रंप ने यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय में की जब एक दिन पहले कई मीडिया संस्थानों ने खबर दी थी कि अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार एक प्रारंभिक समझौते पर सहमत हो गए हैं जिसके तहत मौजूदा नाजुक युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा और ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर फिर से वार्ताएं शुरू होंगी।
आज की ताजा खबर: उन्नाव में एनकाउंटर
उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एसओजी, सर्विलांस और अजगैन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूटकांड का आरोपी छोट्टन चौधरी, निवासी मोतिहारी (बिहार) गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सीएचसी नवाबगंज में इलाज के लिए भेजा गया। आरोपी ने ट्रक लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया।
Goa Statehood Day: पीएम मोदी ने गोवा स्थापना पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'गोवा राज्य स्थापना दिवस' (Goa Statehood Day) के विशेष अवसर पर गोवा के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में गोवा की जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और वहां के लोगों के मिलनसार स्वभाव की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस दिन को उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर बताया जिन्होंने गोवा की प्रगति और उसकी विशिष्ट पहचान के लिए अथक प्रयास किए। साथ ही, उन्होंने कामना की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और एक 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
ट्रंप ने ईरान से नौसैनिक घेराबंदी हटाने के संकेत दिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान से नौसैनिक घेराबंदी हटाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह ईरान के साथ एक समझौते पर अंतिम फैसला लेने जा रहे हैं। सिचुएशन रूम में उनकी मीटिंग है। इस समझौते के तहत युद्धविराम को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को खोलना और तेहरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को खत्म करना शामिल होगा।
बंगलूरू के विधान सौधा में आज कांग्रेस विधायकों की एक बड़ी बैठक
बंगलूरू के विधान सौधा में आज कांग्रेस विधायकों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद सिद्धारमैया करेंगे। पूरी उम्मीद है कि इस बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नया नेता चुन लिया जाएगा। यानी डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे।