LIVE

4 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: हाई कोर्ट ने आदेश में जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया, अबू आजमी ने माफी मांगी

Shashank Shekhar MishraUpdated Mar 4, 2025, 16:06 IST

4 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हिमानी नरवाने हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी एक सूटकेस को घसीटकर ले जाते हुए दिख रहा है। बता दें कि हिमानी का शव शनिवार को एक सूटकेस में मिला। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां अपराधी बेखौफ हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सामने आया है। यहां ज्योति नगर इलाके के शक्ति गार्डन में सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए।

4 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: हाई कोर्ट ने आदेश में जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया, अबू आजमी ने माफी मांगी
4 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: हाई कोर्ट ने आदेश में जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया, अबू आजमी ने माफी मांगी

4 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हिमानी नरवाने हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी एक सूटकेस को घसीटकर ले जाते हुए दिख रहा है। बता दें कि हिमानी का शव शनिवार को एक सूटकेस में मिला। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां अपराधी बेखौफ हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सामने आया है। यहां ज्योति नगर इलाके के शक्ति गार्डन में सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को जारी सैन्य सहायता रोक दी है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दृष्टिहीन लोग भी जज बन सकते हैं।
  • दिल्ली फायरिंग में 5 लोग घायल, सोमवार रात हुई फायरिंग
  • कांग्रेस का आरोप-मतदाता सूची में हेर-फेर करती है भाजपा
  • बुरे फंसे जेलेंस्की, अमेरिका ने मिलिट्री मदद पर लगाई रोक
  • ISKP मॉड्यूल से जुड़ा है संदिग्ध आतंकी रहमान, पूछताछ जारी
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि भगदड़ की घटना क्यों नहीं उजागह होने दी
  • हाईकोर्ट ने आज के आदेश में संभल की जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया

MAR 04, 2025 15:41 IST

आंतरिक और बाहरी सुरक्षा एक ही सिक्के के दो पहलू : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जहां तक इंटरनल सिक्योरिटी का प्रश्न है, उसके समक्ष हमें आतंकवाद, अलगाववाद, वामपंथी चरमपंथ, सांप्रदायिक तनाव, घुसपैठ और संगठित अपराध जैसे खतरे देखने को मिल रहे हैं। वहीं यदि बाहरी सुरक्षा की बात की जाए तो वहां भी हमारी अपनी अलग चुनौतियां हैं। हालिया समय में साइबर और स्पेस आधारित चुनौतियां हमारे सामने आ रही हैं।

राजनाथ सिंह ने यह बातें 'एडवांस टेक्नोलॉजी ऑन इंटरनल सिक्योरिटी' सेमिनार में कहीं। यह सेमिनार केंद्रीय गृह मंत्रालय और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। यहां रक्षा मंत्री ने कहा कि आंतरिक और बाहरी सुरक्षा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
MAR 04, 2025 15:14 IST

यूपी विस में गुटका खाकर थूका

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली। यहां एक प्रवेश द्वार पर पान मसाला खाए विधायक ने थूक दिया। यह जानकारी जब स्पीकर सतीश महाना तक पहुंची तो वह काफी नाराज हुए। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ने बाकी सदस्यों को इसके बारे में बताया।
MAR 04, 2025 14:04 IST

अबू आजमी ने माफी मांगी

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि मैंने कुछ लेखकों को कोट किया था, मैं कभी शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और आंबेडकर का अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरे बयान से अगर किसी को दुख पहुंचा है तो मैं उससे माफी मांगता हूं।
MAR 04, 2025 12:57 IST

जम्मू क्षेत्र में तीर्थ पर्यटन सर्किट विकसित किए जाएंगे: उमर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि सरकार माता वैष्णोदेवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को क्षेत्र के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते जम्मू में तीर्थ पर्यटन सर्किट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष एक करोड़ तीर्थयात्री वैष्णोदेवी मंदिर आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इनमें से 10 से 15 प्रतिशत श्रद्धालुओं को क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जाने को प्रोत्साहित करे तो इससे लोगों को फायदा होगा।
MAR 04, 2025 12:56 IST

अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी : मुंडे

महाराष्ट्र में बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और चिकित्सा कारणों पर विचार करने के बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुंडे ने यह भी कहा कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की जघन्य हत्या से संबंधित तस्वीरें देखकर वह बेहद दुखी हैं।
MAR 04, 2025 12:08 IST

हाई कोर्ट ने आदेश में जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया

हिंदू पक्ष की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज के आदेश में संभल की जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया। हिंदू पक्ष ने मस्जिद को विवादित ढांचा लिखने की मांग की थी। ASI ने मस्जिद की रंगाई पुताई को लेकर मुस्लिम पक्ष द्वारा बनाए जा रहे दबाव पर सवाल खड़े किए। साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मस्जिद कमेटी की ओर से रखी गई आपत्तियों पर जवाब दाखिल करने के लिए वक्त देने की मांग की।
MAR 04, 2025 10:31 IST

महाकुंभ की भगदड़ क्यों नहीं उजागर होने दी, सीएम ने बताया

महाकुंभ में बीते एक महीने पहले मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत की घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने सोमवार को कहा कि भगदड़ की घटना के बाद हालात को संभालने के लिए उनकी सरकार ने तेजी से काम किया और यह सुनिश्चित किया कि घटना को प्रमुखता से न दिखाया और बताया जाए क्योंकि ऐसा होने पर शहर और मेले में मौजूद करोड़ों लोगों के बीच दहशत का माहौल बन जाता।
MAR 04, 2025 09:32 IST

ISKP मॉड्यूल से जुड़ा है संदिग्ध आतंकी रहमान

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि वह नाम बदलकर अपने मनसूबों को अंजाम देने की फिराक में था। वह 10 महीने पहले आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़ा था और उशे ऑनलाइन वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग दी गई। मिल्कीपुर में अपनी दुकान पर ही बैठकर वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग लेता था अब्दुल रहमान। ट्रेनिंग के दौरान अब्दुल रहमान को कई टास्क भी दिए गए। यही नहीं राम मंदिर को विस्फोट से उड़ाने की साजिश भी वीडियो कॉल पर रची गई।
MAR 04, 2025 08:23 IST

'कोई भेदभाव नहीं, दृष्टहीन लोग भी बन सकते हैं जज'

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि दृष्टिहीन लोग भी जज बन सकते हैं। कोर्ट ने यह फैसला मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा के आदेश को पलटते हुए सुनाया। जस्टिस जेबी पारदीवाला एवं जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को उसकी शारीरिक अयोग्यता के आधार पर न्यायिक सेवा में भर्ती होने से नहीं रोका जा सकता।
MAR 04, 2025 08:08 IST

ट्रंप ने यूक्रेन की मिलिट्री मदद पर लगाई रोक

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन साल से युद्ध चल रहा है। इस दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को हर तरह से मदद दी है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका का दौरा किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी। लेकिन इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस से बिना प्रेस वार्ता के निकल गए। अब राष्ट्रपति ट्रम्प ने जेलेंस्की को झटका देते हुए यूक्रेन को मिलने वाली मिलिट्री मदद पर रोक लगा दी है।
MAR 04, 2025 07:01 IST

दिल्ली में फायरिंग, 5 लोग घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां अपराधी बेखौफ हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सामने आया है। यहां ज्योति नगर इलाके के शक्ति गार्डन में सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
MAR 04, 2025 07:00 IST

कांग्रेस का आरोप-वोटर लिस्ट में हेरफेर कराती है BJP

कांग्रेस ने चुनाव जीतने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि भगवा पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर पहले मतदाता सूची में हेरफेर करती है और फिर चुनाव जीतती है। कांग्रेस का कहना है कि वह इसका समाधान कानूनी, राजनीतिक एवं अन्य तरीकों से निकालने की कोशिश करेगी।
MAR 03, 2025 19:20 IST

पटना में 2 लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

होली से पूर्व राजधानी पटना में 2 लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब को पटना मद्य निषेध विभाग की टीम ने जब्त किया है। वहीं, तस्कर नए नए तरीकों का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी कर रहे है। पटना मद्य निषेध विभाग की टीम ने राजीव नगर इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर 2 लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है। चालक शराब तस्करी के लिए वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर रहे थे।

पटना मद्य निषेध विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया से शराब लेकर पटना आ रहे थे जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
MAR 03, 2025 17:37 IST

बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सोमवार को 3.17 लाख करोड़ रुपये का अपना अंतिम बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय के प्रभारी सम्राट चौधरी ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए दावा किया कि “वर्षों की अराजकता” के बाद बिहार को विकास के पथ पर लाने के लिए पिछले लगभग दो दशकों से नीतीश सरकार ने सफलतापूर्वक प्रयास किया है। चौधरी ने कहा कि इस बजट का आकार “पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने सदन को बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व की शक्ति एवं दृष्टि है।
MAR 03, 2025 16:10 IST

IIT बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

जयपुर में आईआईटी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। दरअसल, आईआईटी बाबा के पास से चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ मिला है, लेकिन उसकी मात्रा कम होने की वजह से बाबा की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
MAR 03, 2025 16:08 IST

विधान परिषद चुनाव में पड़े वोटों की गिनती जारी

तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के तहत तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पड़े वोटों की गिनती सोमवार को जारी रही। ये तीन सीट ‘मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक’ और ‘शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र’ और ‘वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र’ हैं। मतपत्रों का उपयोग करके वरीयता मतदान के माध्यम से 27 फरवरी को चुनाव कराया गया था।
MAR 03, 2025 14:06 IST

Rohit Sharma को मोटा कहने वालीं शमा मोहम्मद की कांग्रेस ने लगाई क्लास

शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद द्वारा क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी पर की गई टिप्पणियां, पार्टी के आधिकारिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 03, 2025 13:51 IST

कांग्रेस के आधिकारिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करती शमा मोहम्मद की टिप्पणी : पवन खेड़ा

कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि शमा मोहम्मद की टिप्पणी का कांग्रेस पार्टी समर्थन नहीं करती है और उन्हें भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
MAR 03, 2025 12:55 IST

झारखंड सरकार ने 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

झारखंड सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में कहा, ''मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखता हूं।'' पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता बरकरार रखने के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला बजट है। किशोर ने कहा कि बजट गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
MAR 03, 2025 12:47 IST

दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार 24 से 26 मार्च के बीच बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया कि आगामी बजट "विकसित दिल्ली बजट" को जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की जनता ने उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत में जीत दिलाई है और अब उनकी सरकार का उद्देश्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है। सरकार का ध्यान दिल्ली के हर वर्ग के विकास, उन्नति और कल्याण पर है। इस बजट में विशेष रूप से महिलाओं की आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, प्रदूषण नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन का सुधार, नौकरियों का सृजन, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, गरीबों के लिए सस्ता और पौष्टिक भोजन, नागरिकों के कल्याण और यमुना नदी की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा।